- Hindi News »
- Delhi »
- Yamuna Cleaning Mission Minister Pravesh Verma Lashed Out At Aap
यमुना सफाई मिशन पर दिल्ली में BJP सरकार, AAP पर बरसे मंत्री प्रवेश वर्मा; कहा- ‘पिछली सरकार ने कुछ नहीं किया, अब हम दिखाएंगे काम’
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
प्रवेश वर्मा ने कहा कि हम श्री निवासपुरी क्षेत्र में जलभराव की समस्या को पहले से हल करने आए हैं। अधिकारियों ने हमें भरोसा दिलाया है कि सभी नालियों की सफाई एक महीने के भीतर पूरी कर दी जाएगी।

प्रवेश वर्मा, फोटो - नवभारत मीडिया आर्काइव
नई दिल्ली : दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने शनिवार, 12 मार्च को पूर्व आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की सभी नालियों को एक महीने के भीतर साफ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार मानसून से पहले जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान चाहती है।
प्रेस को संबोधित करते हुए प्रवेश वर्मा ने कहा, “हम श्री निवासपुरी क्षेत्र में जलभराव की समस्या को पहले से हल करने आए हैं। अधिकारियों ने हमें भरोसा दिलाया है कि सभी नालियों की सफाई एक महीने के भीतर पूरी कर दी जाएगी। चाहे वहां का विधायक कोई भी हो, हम पूरी दिल्ली को साफ करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस दिशा में कोई काम नहीं किया।”
मानसून से पहले युद्ध स्तर पर तैयारी
दिल्ली सरकार ने बाढ़ और सिंचाई विभाग को विशेष जिम्मेदारी दी है कि वे सभी प्रमुख और गौण नालियों की समय पर डीसिल्टिंग करें। यह सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है कि मानसून में जलभराव जैसी परेशानी सामने न आए।
सम्बंधित ख़बरें
ISI का बड़ा आतंकी नेटवर्क ध्वस्त: दिल्ली पुलिस ने दबोचे 9 आतंकी, राजधानी समेत कई शहर थे निशाने पर
कौन हैं हर्ष मल्होत्रा? जिन्हें BJP ने सौंपी दिल्ली की कमान, गौतम गंभीर की सीट पर लड़ा था चुनाव
30 जून से दिल्ली में घर-घर आएंगे BLO, राजधानी में शुरू होगा SIR, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट
Delhi Riots Case: अतहर खान की जमानत याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, व्हाट्सऐप चैट से हुआ बड़ा खुलासा
यमुना सफाई बनी प्राथमिक मुद्दा
दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना नदी की सफाई एक बड़ा चुनावी मुद्दा था। बीजेपी ने इसे अपने घोषणापत्र में शीर्ष प्राथमिकता बताया और सत्ता में आने के बाद काम भी शुरू कर दिया। 16 फरवरी को यमुना में ट्रैश स्किमर, वीड हार्वेस्टर और ड्रेज यूटिलिटी वाहन तैनात किए गए। प्रवेश वर्मा ने कहा कि पिछली सरकार सिर्फ वादे करती रही, लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं हुआ। वहीं, बीजेपी सरकार तीन साल के भीतर यमुना को साफ करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
दिल्ली की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
टेरिटोरियल आर्मी को दी गई बड़ी जिम्मेदारी
यमुना को डंपिंग, अतिक्रमण, अवैध खनन और जल चोरी से बचाने के लिए अब टेरिटोरियल आर्मी की सहायता ली जा रही है। उनकी इकोलॉजिकल टास्क फोर्स को जल्द ही तैनात किया जाएगा, जो नदी की रक्षा और निगरानी का काम करेगी। यमुना की गंभीर स्थिति को देखते हुए यह कदम बेहद अहम माना जा रहा है। गंदा सीवेज, औद्योगिक कचरा, प्लास्टिक कूड़ा, अवैध रेत खनन और अतिक्रमण ने नदी को प्रदूषित कर दिया है।
Yamuna cleaning mission minister pravesh verma lashed out at aap
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Robotic Surgery In India: हैदराबाद में हुआ मेडिकल मिरेकल, चीन में बैठे डॉक्टर ने किया भारत की महिला का ऑपरेशन
May 30, 2026 | 07:07 PMबंद कर लो समंदर… ईरान ने खोज लिया तेल भेजने का ‘सीक्रेट’ रास्ता, रेल से चीन-पाकिस्तान तक पहुंच रही सप्लाई
May 30, 2026 | 07:05 PMमनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने के दिए निर्देश
May 30, 2026 | 06:58 PM‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
May 30, 2026 | 06:56 PMTeam India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
May 30, 2026 | 06:52 PMBlue Moon: 31 मई को आकाश में दिखेगा दुर्लभ Blue Moon, सिंह राशि समेत 4 राशि के जातकों के बल्ले-बल्ले
May 30, 2026 | 06:44 PMप्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
May 30, 2026 | 06:39 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














