In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- Delhi »
- Two Firs Have Been Filed Against Al Falah University Where The Delhi Blast Accused Taught
अल फलाह यूनिवर्सिटी पर 2 FIR दर्ज, यहीं पढ़ाते थे दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी
Al Falah University FIR: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की हैं। एक चीटिंग और दूसरी फॉर्जरी की एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस टीम ओखला स्थित यूनिवर्सिटी ऑफिस पहुंचकर कई
- Written By: रंजन कुमार
Updated On:
Nov 15, 2025 | 06:48 PM

अल फलाह यूनिवर्सिटी। इममेज-सोशल मीडिया।
Delhi Blast Case Update: दिल्ली कार ब्लास्ट की जांच के बीच अल फलाह यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई का दायरा तेजी से बढ़ा है। अब क्राइम ब्रांच ने यूनिवर्सिटी के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की है। इस कदम ने जांच को नई दिशा देने के साथ-साथ कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इन एफआईआरों से जुड़ी कार्रवाई तब और महत्वपूर्ण होती है, जब पता चलता है कि शिकायत सीधे यूजीसी द्वारा दर्ज कराई गई है। एफआईआर में यूनिवर्सिटी की मान्यता और दस्तावेजों में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया गया है। क्राइम ब्रांच ने यूनिवर्सिटी के ओखला ऑफिस में पहुंचकर नोटिस थमाया और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मांगे हैं।
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने अल फलाह यूनिवर्सिटी पर दो अलग-अलग मुकदमे- एक चीटिंग और दूसरा फॉर्जरी के आरोपों में दर्ज किए हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार इनमें से एक एफआईआर सेक्शन 12 के उल्लंघन पर आधारित है। दूसरी यूनिवर्सिटी की फर्जी मान्यता दावों से जुड़ी है।
UGC और NAAC दोनों ने उठाया कदम
जिन बिंदुओं के आधार पर एफआईआर दर्ज हुई, वे यूजीसी और नैक की समीक्षा रिपोर्टों में सामने आए थे। इन दोनों संस्थाओं ने अपनी जांच में गंभीर अनियमितताएं बताई थीं। इसके बाद यूजीसी ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।
क्या-क्या हुआ?
दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने आज अल फलाह यूनिवर्सिटी पहुंचकर औपचारिक नोटिस जारी किया। पुलिस ने कई दस्तावेज और रिकॉर्ड तुरंत उपलब्ध कराने को कहा है। यूजीसी और नैक ने अपनी समीक्षा में अनियमितताओं की पुष्टि की। दोनों एफआईआर की जांच क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमें कर रहीं।
इसका क्या असर?
कानून के जानकार बताते हैं कि दो एफआईआर दर्ज होने से जांच की दिशा बदल सकती है। फॉर्जरी और चीटिंग जैसे आरोप गंभीर श्रेणी में आते हैं। दस्तावेजों में अनियमितता मिलने पर यूनिवर्सिटी के संचालन पर भी प्रभाव पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: जिस अल-फलाह यूनिवर्सिटी के शिक्षकों ने दिल्ली ब्लास्ट को दिया अंजाम, उसके पास मान्यता तक नहीं
जांच तेजी और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ेगी: दिल्ली पुलिस
यूजीसी की शिकायत के बाद दर्ज एफआईआर अब क्राइम ब्रांच की निगरानी में है। आने वाले दिनों में संबंधित अफसरों के बयान दर्ज किए जा सकते हैं। जरूरत पर यूनिवर्सिटी के कुछ विभागों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा सकता है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि जांच तेजी और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ेगी। बता दें, दिल्ली ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली के नेचर बाजार में ‘अग्नितांडव’: 40 दुकानें जलकर स्वाहा, सुबह-सुबह आसमान में छाया धुएं का खौफनाक मंजर
तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
‘पहले फैक्ट चेक कर लें’, राहुल गांधी के ‘इंटरव्यू’ वाले दावे पर बिफरी दिल्ली यूनिवर्सिटी, बताए एडमिशन के नियम
मरकर भी अमर होंगे हरीश राणा: इच्छामृत्यु से पहले अंगदान का बड़ा फैसला, कई बुझते चिरागों को मिलेगी नई जिंदगी
Two firs have been filed against al falah university where the delhi blast accused taught
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Nov 15, 2025 | 06:48 PM
Topics:
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
‘अगर समय पर नहीं आ सकते तो फिल्म मत कीजिए’, प्रियदर्शन ने ऐसे दी थी गोविंदा को चेतावनी
Mar 15, 2026 | 01:03 PMपुरुष भी बनें अष्टभुजाधारी…नवभारत पावरफुल वुमन अवॉर्ड्स में एक्ट्रेस गिरीजा ओक ने कही बड़ी बात
Mar 15, 2026 | 01:01 PMछत्रपति संभाजीनगर: विधानसभा में उठा मुद्दा, मनपा के वित्त संकट को राहत, सरकार देगी 73 करोड़ से अधिक अनुदान
Mar 15, 2026 | 12:50 PMताडोबा की सुरक्षा के लिए ‘मुरपार’ खदान पर लगा ताला! केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने परखा माइन क्लोजर प्लान
Mar 15, 2026 | 12:45 PMईरान युद्ध का खेल जगत पर असर… सुरक्षा कारणों से सऊदी और बहरीन में होने वाली फॉर्मूला 1 रेस रद्द
Mar 15, 2026 | 12:39 PMउद्योग क्षेत्र को नई दिशा: सीआईआई महाराष्ट्र परिषद में दीपक गर्ग अध्यक्ष, आरती कुचिभटला बनी उपाध्यक्ष
Mar 15, 2026 | 12:39 PMथलापति विजय को डिप्टी CM का पद और 80 सीटें? बीजेपी के ‘मेगा ऑफर’ का सच क्या है? जानिए इनसाइड स्टोरी
Mar 15, 2026 | 12:38 PMवीडियो गैलरी

नवभारत ग्राउंड रिपोर्ट: नागपुर में ‘LPG गैस’ का विकल्प बना ‘इंडक्शन’! शॉर्टेज के दावों में बड़ा खुलासा- VIDEO
Mar 15, 2026 | 10:13 AM
‘गैस की कमी नहीं’ या ‘लाइनों में लाठीचार्ज’? हरदीप पुरी के दावे और विपक्ष के तीखे वार से सुलगी सियासत
Mar 14, 2026 | 02:01 PM
तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PM
ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM













