- Hindi News »
- Delhi »
- Security Increased In Tihar Jail Dangerous Criminals Are Lodged In This Jail
तिहाड़ जेल में बढ़ाई गई सिक्योरिटी, खतरनाक अपराधियों पर कड़ी नजर…कैदियों के बीच छोड़े गए जासूस
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। इस बीच तिहाड़ जेल में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस जेल में देश के सबसे खतरनाक अपराधी व आतंकी बंद हैं।
- Written By: Saurabh Pal

तिहाड़ जेल (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः देश भारत और पाकिस्तान के बीच हुई जंग के बाद सुरक्षा को लेकर सभी सरकारें अलर्ट हैं। सुरक्षा की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर तिहाड़ जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जेल के सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि विशेष रूप से उच्च जोखिम वाले, खासकर उन वार्ड पर ध्यान दिया जा रहा है, जहां गैंगस्टर और आतंकवाद के आरोपी हैं।
सूत्रों के अनुसार, विस्तृत उपायों के तहत बहुस्तरीय सुरक्षा जांच, अतिरिक्त सीसीटीवी कवरेज और सख्त निगरानी प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं। एक सूत्र ने बताया कि हाल के घटनाक्रमों ने पूर्ण सुरक्षा जांच को बढ़ावा दिया है। सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई जा रही है और गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि वाले कैदियों पर चौबीसों घंटे निगरानी बढ़ा दी गई है।
तहव्वुर राणा, छोटा राजन और नीरज बवाना जैसे हाई-प्रोफाइल गैंगस्टर और आतंकवाद के आरोपी तिहाड़ जेल में बंद हैं। तिहाड़ भारत के सबसे बड़े जेल परिसरों में से एक है। जेल के अंदर से अनधिकृत संचार रोकने के लिए मोबाइल सिग्नल जैमर का परीक्षण और उन्नयन किया जा रहा है। सूत्र ने कहा कि औचक निरीक्षण भी बढ़ा दिया गया है। हम जेल के मानदंडों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील बैरकों में प्रतिदिन कम से कम तीन बार आकस्मिक जांच कर रहे हैं। रात के समय जेल कर्मचारियों की तैनाती बढ़ा दी गई है और परिसर के भीतर कैदियों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
DMRC की बड़ी पहल: कल से हर सोमवार दौड़ेंगी 24 अतिरिक्त मेट्रो ट्रेनें, PM मोदी की अपील का असर
भूगोल या इतिहास… सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की पाकिस्तान को सीधी चेतावनी, ऑपरेशन सिंदूर की दिलाई याद
दिल्ली में चलती बस में दरिंदगी की शिकार पीड़िता ने बताई आपबीती, सीसीटीवी फुटेज ने खोले राज
दिल्ली में फिर निर्भया जैसी दरिंदगी: चलती बस में महिला से गैंगरेप, भड़के केजरीवाल बोले- ‘हमने कुछ नहीं सीखा’
अधिकारियों के अनुसार, जेल के भीतर खुफिया नेटवर्क सक्रिय कर दिया गया है और मुखबिरों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने का काम सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि तिहाड़ प्रशासन और बाहरी कानून लागू करने वाली एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ा दिया गया है। सूत्र ने कहा कि हम विशेष प्रकोष्ठ और अन्य जांच विंग के साथ नियमित रूप से सूचना साझा कर रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई बाहरी प्रभाव जेल की सुरक्षा में सेंध न लगा सके। उन्होंने कहा कि व्यापक समीक्षा पूरी होने तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनी रहेगी। वर्ष 1958 में स्थापित तिहाड़ में 400 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली नौ जेल हैं। रोहिणी में एक जेल और मंडोली में छह जेल हैं।
Security increased in tihar jail dangerous criminals are lodged in this jail
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्रिकेट जगत में शोक की लहरस, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
May 18, 2026 | 08:46 PMJackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
May 18, 2026 | 08:38 PMट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMमोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
May 18, 2026 | 08:16 PMकरडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
May 18, 2026 | 08:09 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














