दिल्ली एम्स में इलाज कराना हुआ आसान, 20 रुपए में रहना और भरपेट खाना भी

Delhi Aiims: एम्स परिसर में 750 लोगों का विश्राम गृह है। बाहर भी एक विश्राम गृह है। इसमें सिर्फ 20 रुपए में एक बेड मिल सकता है। 2 टाइम का खाना पीना भी दिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया भी आसान है।
Getting treatment at Delhi AIIMS has become easy, with accommodation and a full meal for just Rs 20
दिल्ली एम्स का आश्रय गृह।
Published on: 
Updated on: 

Delhi Aiims News: दिल्ली एम्स में रोज 18-20 हजार लोग इलाज कराने पहुंचते हैं। इनमें कई लोगों का इलाज होता है और कुछ को डॉक्टर आगे की तारीख देते हैं। कुछ मरीजों की तो बारी आना मुश्किल हो जाता है।

ऐसे में एम्स के आसपास बड़ी संख्या में लोग आश्रय घरों, सड़कों और फुटपाथ पर सोने को मजबूर होते हैं। यह दूसरे शहरों से एम्स अपना इलाज कराने पहुंचते हैं। नंबर नहीं आने से वापस नहीं जा सकते। सड़कों पर रात काट रहे होते हैं। इनकी सहूलियत के लिए एम्स ने कुछ समय पहले विश्राम गृह की शुरुआत की थी। इस विश्राम गृह में 1500 लोग रह सकते हैं।

नहाने के लिए गर्म पानी भी मिलेगा

एम्स परिसर में 750 लोगों का विश्राम गृह है। वहीं, बाहर भी एक विश्राम गृह है। इसमें सिर्फ 20 रुपए में आपको बेड मिल सकता है। 2 वक्त का खाना-पीना और मरीज के साथ जो अटेंडेड होगा। उसके रहने की व्यवस्था मुफ्त होगी। सिर्फ 20 रुपए में खाने-पीने की व्यवस्था के साथ तमाम सुविधाएं दी जाती हैं। जैसे-नहाने के लिए गर्म पानी, सोने के लिए बिस्तर और जरूरत की चीजें।

कितना है किराया?

दिल्ली एम्स के इस विश्राम गृह में अलग-अलग तरह की सुविधा दी गई है। अब मान लीजिए 8 कमरे वाले बेड को रजिस्टर करता है तो उनके 20 रुपये लगते हैं। कोई 4 कमरों वाला बेडरूम बुक करता है तो उसके 100-160 रुपए या 300 रुपये तक लग सकते हैं। यह सुविधाओं पर पूरी तरह से निर्भर करता है।

रेजिस्ट्रेशन प्रोसेस

इस विश्राम गृह की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया काफी आसान है। किसी मरीज के डॉक्टर ने पर्ची पर यह लिखवा कर दे दिया कि अगली तारीख 10 या 15 दिन बाद दी जा रही है तो ऐसे में मरीज को विश्राम गृह की सुविधा दी जाए। उसके बाद उन्हें सिर्फ विश्राम गृह जाना है। अपना पर्चा दिखाना है। एक मिनिमम अमाउंट 100 रुपये जितना जमा करना है। वह वहां तब तक रुक सकते है, जब तक उनका नंबर नहीं आता है। इसमें 2 वक्त का खाना दिया जाता है। एक बेड 20 रुपए में मिलता है। यानी रोज के 20 रुपए में खाने-पीने की सभी सुविधाएं दी जाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com