Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजस्थान और गुजरात को बड़ी सौगात, पीएम मोदी करेंगे मेगा प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ

Jaipur Metro Phase 2: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान और गुजरात दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और जयपुर मेट्रो फेज-2 की नींव रखेंगे।

  • Written By: वंदना शर्मा
Updated On: Jul 04, 2026 | 09:04 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

PM Modi Rajasthan – Gujarat Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान और गुजरात का दौरा शनिवार को करेंगे। जहां पर प्रधानमंत्री विमानन, शहरी परिवहन के साथ-साथ सेमीकंडक्टर सहित कई प्रमुख विकास की परियोजनाओं का उद्धाटन करेंगे। इस दौरे के दौरान राजस्थान में प्रधानमंत्री लगभग 1.06 लाख करोड़ रूपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

इतना ही नही वह जयपुर के मेट्रो फेज -2 की भी नींव रखेंगे। भारत की पहली सेमीकंडक्टर असेंबली और परीक्षण के केंद्रों का गुजरात में आधारशिला रखेंगे।

जोधपुर हवाई अड्डे पर टर्मिनल का उद्धाटन

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी सुबह लगभग 10.45 बजे जोधपुर हवाई अड्डे पर टर्मिनल के उद्धाटन साथ ही जोधपुर में संशोधित विमानन योजना को भी हरा झण्डा दिखायेंगे। इसके बाद, दोपहर लगभग 12:00 बजे वे बालोतरा जाएंगे, जहां वे लगभग 1.06 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

‘चंदा चोर वर्जित हैं’, राम मंदिर मामले में दिग्विजय सिंह ने किया ऐसा काम; सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO

ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला, कॉलेजों के 500 मीटर के भीतर शराब-तंबाकू पर बैन; 15 जुलाई तक देनी होगी रिपोर्ट

2029 में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं आदित्य ठाकरे, बीजेपी के हिंदुत्व पर साधा निशान

महुआ मोइत्रा पर अंडे-पत्थरों से हमला? VIDEO शेयर कर BJP पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल

मीडिया से बात करते हुए अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड रिफाइनरी के उद्घाटन समारोह के दौरान जयपुर मेट्रो रेल परियोजना के चरण-2 की आधारशिला रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस महत्वाकांक्षी मेट्रो विस्तार से जयपुर के प्रमुख औद्योगिक, वाणिज्यिक और आवासीय क्षेत्रों को जोड़कर शहरी आवागमन में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।

41 किमी लंबा एक मेट्रो कॉरिडोर का विकास

मिली जानकारी के अनुसार इस मेट्रो विस्तार से जयपुर के प्रमुख औद्योगिक, वाणिज्यिक और आवासीय इलाकों को जोड़कर एक शहरी आवागमन में सुधार हाने की उम्मीद नजर आ रह है। आपको हम यह भी बता दें, कि इस परियोजना के अन्तर्गत प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा एक मेट्रो कॉरिडोर का विकास किया जाएगा।

फिर उसके बाद प्रधानमंत्री अहमदाबाद के साणंद में स्थित सीजी सेमी आउटसोर्स्ट सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। जोकि ‘इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन’ के तहत विकसित भारत के पहले सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्टिंग संयंत्रों में से एक में वाणिज्यिक उत्पादन की शुरुआत का प्रतीक होगा। साथ ही प्रधानमंत्री के अनुसार, वह राजस्थान में अपने कार्यक्रम पूरे करने के बाद शाम लगभग 4:30 बजे सांसद पहुंचेंगे और उद्घाटन के बाद एक सभा को संबोधित करेंगे।

7,500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश

सीजी सेमी ओएसएटी केंद्र को 7,500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से विकसित किया गया है और यह मिशन के तहत अनुमोदित पहले चार सेमीकंडक्टर परियोजनाओं में से एक है। यह केंद्र सेमीकंडक्टर असेंबली और परीक्षण सेवाओं की संपूर्ण शृंखला प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। जिसमें वेफर सॉर्टिंग, असेंबली, परीक्षण, पैकेज डिजाइन, विफलता विश्लेषण, परीक्षण कार्यक्रम विकास, उत्पाद लक्षण वर्णन और लॉजिस्टिक्स सहायता शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: क्या फिर वनवास चले गए राम? ये AI वीडियो देख रो पड़ेंगे आप, अखिलेश यादव ने पोस्ट के जरिए सरकार को लिया आड़े हाथ

फेज-2 कॉरिडोर के तहत 36 मेट्रो शामिल

बताते चले कि जो सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र, विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, टोंक रोड, सवाई मानसिंह अस्पताल, सवाई मानसिंह स्टेडियम, कलेक्ट्रेट, जयपुर रेलवे स्टेशन, अंबाबारी और विद्याधर नगर सहित प्रमुख स्थलों तक निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। वह फेज-2 कॉरिडोर के तहत 36 मेट्रो शामिल हो सकती है।

जिसके चलते एक आधुनिक जनपरिवहन प्रणाली के भी निर्माण होगा जोकि देखते ही देखते जयपुर के केंद्रों को आवासीय के साथ वाणिज्यिक केंद्रों से जुड़ेंगी। एक रिपोर्ट के अनुसार इस परियोजना का कार्यान्वयन राजस्थान मेट्रो रेल निगम लिमिटेड द्वारा किया जाएगा, लेकिन जो केंद्र सरकार और राजस्थान सरकार के बीच 50:50 का संयुक्त उद्यम है। बताते चले कि इसके बाद, प्रधानमंत्री गुजरात का दौरा करेंगे।

 

Pm modi rajasthan gujarat visit 1 06 lakh crore projects jaipur metro phase 2 foundation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2026 | 09:04 AM

Topics:  

  • BJP Government
  • Gujrat News
  • jaipur rajasthan news
  • PM Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.