‘चंदा चोर वर्जित हैं’, राम मंदिर मामले में दिग्विजय सिंह ने किया ऐसा काम; सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
Ujjain To Ayodhya Padyatra: राम मंदिर में चंदा चोरी मामले में दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने उज्जैन से अयोध्या तक पैदयात्रा का ऐलान किया है।
- Written By: अमन मौर्या
Digvijaya Singh Chanda Chor Poster: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भोपाल स्थित अपने सरकारी आवास के बाहर एक बड़ा पोस्टर लगाकर सूबे की सियासत गरमा दी है। इस पोस्टर पर साफ-साफ लिखा है कि राम मंदिर निर्माण के लिए देश द्वारा दिए गए चंदे के चोरों और चढ़ावा चोरों का उनके निवास पर प्रवेश वर्जित है। कांग्रेस के एक प्रदर्शन के दौरान उन्होंने यह कदम उठाते हुए कहा कि अब देश के सभी मंदिरों के बाहर भी ‘चंदा चोरों से सावधान’ के बोर्ड लग जाने चाहिए।
साथ ही उन्होंने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि आगामी 2 अक्टूबर से वे उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल मंदिर से लेकर उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला मंदिर तक एक लंबी पदयात्रा निकालेंगे। हालांकि, उन्होंने इसे गैर-राजनीतिक यात्रा बताया है, लेकिन राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर यह समय चुना गया है ताकि राम मंदिर चंदा चोरी के मुद्दे को गरमाया रखा जा सके।