Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 1 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महुआ मोइत्रा पर अंडे-पत्थरों से हमला? VIDEO शेयर कर BJP पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल

Mahua Moitra Video: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल में भीड़ के हमले का एक वीडियो साझा कर BJP पर आरोप लगाया है कि पुलिस मूकदर्शक बनकर खड़ी रही और BJP के लोगों ने उनपर हमले किए।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jul 01, 2026 | 06:13 PM

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mahua Moitra Egg Attack: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सत्ता जाते ही पार्टी नेताओं पर भीड़ हमला बढ़ा गया है। इस दौरान भीड़ द्वारा तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर अंडे भी फेके गए। ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी, कुणाल घोष जैसे नेताओं के बाद इस कड़ी में सांसद महुआ मोइत्रा का भी नाम जुड़ गया। महुआ मोइत्रा ने अपने एक्स हैंडल पर भीड़ द्वारा अंडे और पत्थरों से हमला करने का एक वीडियो साझा किया है।

इसमें मोइत्रा ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के समय राज्य पुलिस मूकदर्शक बन कर खड़ी रही। इस मामले को लेकर पश्चिम बंगाल के डीजीपी समेत कई अधिकारियों को कॉल कर चुकी हूं, लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई।

ये BJP का सुनियोजित हमला: महुआ

बंगाल में सांसद के ऐसे समय पर यह घटना घटी है, जब एक दिन पहले ही कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से अंडे से हमले करने की घटना पर रिपोर्ट मांगी है। महुआ मोइत्रा ने हमलावरों को भाजपा के गुंडे बताए हैं। महुआ मोइत्रा ने अपने एक्स हैंडल पर हमले का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ये कोई अचानक भड़के हुए लोगों का गुस्सा नहीं है। ये BJP के सुनियोजित हमले हैं। BJP के झंडे देखिए।

सम्बंधित ख़बरें

TMC की वजह बंगाल में मजबूत हुई बीजेपी… WB में हार पर रेवंत रेड्डी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

गो-हत्या पर पूर्ण रोक के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, HC के आदेश को बताया कानून से परे

फिर बिल से बाहर निकले बिलावल भुट्टो, सिंधु जल संधि पर भारत को दी परमाणु धमकी, कहा- पानी रोकना अस्तित्व पर हमला

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने संभाला वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ का पद, जानें कैसा है उनका सैन्य सफर

These are no public outbursts. These are coordinated BJP attacks. See the BJP flags pic.twitter.com/yrGYoaabB9 — Mahua Moitra (@MahuaMoitra) July 1, 2026

DGP लगाई मदद की गुहार

महुआ मोइत्रा ने अपने एक्स हैंडल पर पश्चिम बंगाल डीजीपी और बंगाल पुलिस को टैग करते हुए एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि पिछले 2 घंटों से आपकी पुलिस तमाशा देख रही है और भीड़ को हटा नहीं रही है। वे चाहते हैं कि मैं यहां से भाग जाऊं और जब मैं अपनी कार में बैठूं तो मुझ पर अंडे या पत्थर फेंकें। कृपया अपना काम करें। भीड़ को हटाएं। मैं NH ढाबा प्लासी में हूं।

Hello @DGPWestBengal @WBPolice past 2 hours & your police is watching the fun & not dispersing the mob. They want me to flee & they will pelt eggs /stones while I enter my car. Please do your job. Disperse the mob. Am in NH Dhaba Plassey. pic.twitter.com/PWmjuJEnaH — Mahua Moitra (@MahuaMoitra) July 1, 2026

ये भी पढ़ें- TMC की वजह बंगाल में मजबूत हुई बीजेपी… WB में हार पर रेवंत रेड्डी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

कोर्ट ने सरकार को दिया निर्देश

बता दें, पश्चिम बंगाल में भीड़ द्वारा टीएमसी नेताओं पर अंडे फेकने के मामले पर कलकत्ता हाई कोर्ट ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल सरकार को ऐसी गतिविधियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने कहा था कि राज्य पुलिस, आरोपियों और राजनीतिक विरोधियों पर अंडे फेंकने की सभी घटनाओं में एफआईआर दर्ज करे और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करे।

Mahua moitra alleges attack by mob in west bengal shares video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2026 | 05:48 PM

Topics:  

  • BJP Government
  • Latest News
  • Mahua Moitra
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.