दिल्ली ब्लास्ट से पहले भी मसूद अजहर ने दिए भारत को कई जख्म, संसद हमला, पठानकोट और…
Delhi Blast Terrorist Group: दिल्ली कार ब्लास्ट में 10 लोगों की मौत हो गई। जांच जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मसूद अजहर का नाम सामने आ रहा है। दरअसल, गिरफ्तार डॉ. शाहीन उसकी बहन सादिया के संपर्क में थी।
- Written By: रंजन कुमार
आतंकी मसूद अजहर और दिल्ली ब्लास्ट की तस्वीर।
India Terrorist Attack List: दिल्ली कार में ब्लास्ट में डॉक्टरों के टेरर नेटवर्क के तार जुड़ रहे हैं। ब्लास्ट में कार में बैठा फिदायीन उमर मोहम्मद, फरीदाबाद से गिरफ्तार मुजम्मिल शकील, अनंतनाग का डॉक्टर आदिल अहमद का नाम शामिल हैं। एक महिला डॉक्टर शाहीन के साथ कई और लोग भी शामिल हैं। डॉ. शाहीन मसूद अजहर की बहन सादिया के संपर्क में थी। उसे भारत में महिला ब्रिगेड की कमान सौंपी गई थी। दिल्ली विस्फोट को लेकर आधिकारिक तौर पर किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन हमले की आरोपी डॉ. शाहीन और सादिया के बीच संपर्क से जैश-ए-मोहम्मद आतंकी मसूद अजहर का कनेक्शन स्थापित हो रहा है।
जैश-ए-मोहम्मद का संस्थापक है मसूद अजहर
मसूद अजहर पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी समूह का संस्थापक है। उसने भारत में कई हमले किए हैं। आईसी-814 अपहरण के दौरान बंधक बनाए गए हवाई यात्रियों के बदले भारत से रिहा किए जाने के बाद उसने 1999-2000 में अपने संगठन की स्थापना की थी। जैश-ए-मोहम्मद बहावलपुर से संचालित होता है। वैसे, पाक सरकार का कहना है कि वह अजहर को पनाह नहीं देता, लेकिन भारत ने कई सबूत पेश किए हैं कि वह पाकिस्तान सरकार की शह पर आजाद घूम रहा है।
इन हमलों को दिलाया है अंजाम
मसूद 2001 के संसद हमले, 2008 के मुंबई हमलों, 2016 के पठानकोट एयरबेस हमलों और 2019 के पुलवामा हमले में शामिल रहा। अब दिल्ली ब्लास्ट में संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद भी उसका कनेक्शन सामने आ रहा है। हाल में जैश ने धार्मिक शिक्षा की आड़ में महिलाओं के लिए महिला ब्रिगेड, जमात उल-मोमिनात शुरू की है। इसकी मुखिया सादिया अजफर हैं। उसके आतंकवादी भाई मसूद अजहर ने जिहादी खाका फैलाने के लिए ट्रेंड किया था। सादिया का आतंकवादी पति यूसुफ अजहर ऑपरेशन सिंदूर में मारा गया था।
सम्बंधित ख़बरें
DMRC की बड़ी पहल: कल से हर सोमवार दौड़ेंगी 24 अतिरिक्त मेट्रो ट्रेनें, PM मोदी की अपील का असर
दिल्ली में चलती बस में दरिंदगी की शिकार पीड़िता ने बताई आपबीती, सीसीटीवी फुटेज ने खोले राज
दिल्ली में फिर निर्भया जैसी दरिंदगी: चलती बस में महिला से गैंगरेप, भड़के केजरीवाल बोले- ‘हमने कुछ नहीं सीखा’
ऑपरेशन हेवनली हिंद: दिल्ली धमाके के पीछे थी खौफनाक साजिश, NIA की चार्जशीट में हुए दिल दहला देने वाले खुलासे
शीर्ष कमांडरों की पत्नियों को संगठन से जोड़ रहा
यह ब्रिगेड भर्ती प्रक्रिया से गुजर रही। इसका ध्यान शीर्ष कमांडरों की पत्नियों पर केंद्रित है। पिछले महीने पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड उमर फारूक की पत्नी अफीरा बीबी इसकी सलाहकार परिषद में शामिल हुई थी। फारूक 2019 में मारा गया था। बीबी अब सादिया अजहर के साथ जमात-उल-मोमिनात की गतिविधियों की देखरेख करती हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में i20 के बाद एक और कार से राजधानी को दहलाने की साजिश! सभी थानों में अलर्ट जारी
लखनऊ में गिरफ्तार हुई थी डॉ. शाहीन
फरीदाबाद स्थित एक मेडिकल कॉलेज की डॉ. शाहीन सईद को महिला ब्रिगेड की भारत इकाई स्थापित करने का काम सौंपा गया था। सईद को हाल में लखनऊ मे पकड़ा गया था। उसकी कार में एक असॉल्ट राइफल और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया गया था।
