दिल्ली के शाहदरा स्टेशन पर बवाल! ट्रेन में चढ़ते समय हाथापाई में यूपी के व्यक्ति की मौत, देखते रहे लोग- VIDEO
Shahdara Railway Station: दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर 'योग एक्सप्रेस' में चढ़ने की कोशिश कर रहे 32 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर सह-यात्रियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।
- Written By: प्रिया जैस
दिल्ली शहादरा स्टेशन पर युवक की मौत (सौजन्य-एक्स)
Shahdara Railway Station Passenger Killed: दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर योगा एक्सप्रेस की जनरल बोगी में चढ़ने की कोशिश में एक व्यक्ति को कुछ सह-यात्रियों ने बुरी तरह पीटकर अधमरा कर दिया।
दिल्ली पुलिस ने बताया, ओल्ड दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस स्टेशन (PS ODRS) को शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर हुई हिंसक मारपीट के बारे में सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच अधिकारी (IO) ने पाया कि पीड़ित पंकज धामा उत्तर प्रदेश के बागपत का रहने वाला था।
जनरल बोगी में चढ़ते वक्त हुई वारदात
यह घटना सुबह करीब 6 बजे हुई। हरिद्वार जाने वाली योगा एक्सप्रेस स्टेशन पर जैसे ही रुकी। वैसे ही जनरल बोगी में चढ़ने के लिए लोगों ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसी बीच पंकज धामा का कुछ यात्रियों से विवाद हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली के मूलचेरा में रंगदारी मामले से वन विभाग में हड़कंप, ACB ने एक आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा
हरियाणा: कांग्रेस विधायक के ऑफिस में तड़ातड़ चली गोलियां, पुलिस की आंखों के सामने हुई वारदात, मचा हड़कंप
पुणे के खराड़ी में गिरफ्तार ढोंगी बाबा राधामोहन का घिनौना कारनामा, ‘मन की रिपोर्ट’ से करता था ब्लैकमेल
हरियाणा से झांसा देकर लाई गई नाबालिग, भाईंदर में सौदेबाजी और शोषण के आरोप में 8 गिरफ्तार
देखते-ही-देखते झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया और लोगों ने पंकज को धक्का मारकर नीचे गिरा दिया और लात और मुक्कों से पीट दिया। इस वारदात के दौरान आसपास खड़े लोग भी देखते रहे लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक आरपीएफ कांस्टेबल बीच-बचाव करता नजर आ रहा है। हालांकि, तब तक देर हो चुकी थी।
हाथापाई के बाद युवक की मौत
दिल्ली के शाहदरा स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय हाथापाई में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस आगे की जांच कर रही है।
दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर सनसनीखेज वारदात! योग एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सीट को लेकर हुआ विवाद, दबंगों ने एक यात्री को पीट-पीटकर मार डाला. इसके बाद प्लेटफॉर्म पर पड़ी लाश को उठाने कोई नहीं आया. pic.twitter.com/IuAPKqcV1V — Kishor Joshi (@KishorJoshi02) June 20, 2026
यह भी पढ़ें – मेरी और पिताजी की हत्या की साजिश… थाने पहुंचे तेज प्रताप, आकाश यादव समेत 7 के खिलाफ FIR, बिहार में हड़कंप
दिल्ली पुलिस ने मामला किया दर्ज
दिल्ली पुलिस ने बताया कि योगा एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश के दौरान पंकज धामा को साथी यात्रियों ने घूंसों और लातों से बुरी तरह मारपीट की थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंकज को बचाने की कोशिश की। मारपीट के बाद पंकज धामा बेहोश हो गया। धामा को तुरंत GTB अस्पताल ले जाया गया, जहां दुर्भाग्य से उसे मृत घोषित कर दिया गया (MLC नंबर 1645/12/26)।
दिल्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 105 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। आगे की जानकारी जल्द ही दी जाएगी। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
