-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Manoj Tiwari Turned Against Shahzad Poonawala Mps Got Angry With His Comment On Aap Mla
शहजाद पूनावाला के खिलाफ हुए मनोज तिवारी…आप विधायक पर टिप्पणी से नाराज हुए सांसद, बोले- माफी मांगे
- Written By: अभिषेक सिंह
दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी के अंदर आंतरिव विवाद जैसी स्थितियां देखने को मिल रही हैं। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी अपनी ही पार्टी के तेज तर्रार प्रवक्ता शहजाद पूनावाला के खिलाफ खड़े हो गए हैं।

मनोज तिवारी व शहजाद पूनावाला (सोर्स-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी के अंदर आंतरिव विवाद जैसी स्थितियां देखने को मिल रही हैं। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी अपनी ही पार्टी के तेज तर्रार प्रवक्ता शहजाद पूनावाला के खिलाफ खड़े हो गए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने पूनावाला के एक बयान की निंदा करते हुए उनसे माफी मांगने को भी कहा है।
दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला के एक बयान ने नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि पूनावाला ने पूर्वांचल समुदाय के लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर दिल्ली में रहने वाले लाखों पूर्वांचलियों का अपमान किया है।
मनोज तिवारी ने की बयान की निंदा
वहीं, भाजपा के पूर्वांचल चेहरे और उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने अपनी पार्टी के प्रवक्ता के बयान की निंदा की है। मनोज तिवारी ने बुधवार (15 जनवरी) को आम आदमी पार्टी के विधायक ऋतुराज झा के खिलाफ शहजाद पूनावाला की टिप्पणी की निंदा की और कहा कि उन्हें (शहजाद पूनावाला) पूर्वांचल समुदाय के लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
शहजाद पूनावाला की मां को टक्कर मारने वाला ड्राइवर गिरफ्तार, CM फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
पुणे में BJP नेता शहजाद पूनावाला की मां का गंभीर एक्सीडेंट: SUV ने मारी जोरदार टक्कर, आरोपी फरार
‘INC मतलब इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस’, मणिशंकर की सलाह पर भड़की भाजपा, कहा- इनके लिए ‘पाकिस्तान मेरा भाईजान’
Year Ender 2025: दिल्ली में AAP हुई साफ…बिहार में NDA 200 पार, इस साल किसने लगाया सटीक अनुमान?
.पूर्वांचली समाज या किसी जाति, समाज या प्रांत को अपमानित करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के बयान की मैं कड़ी निंदा करता हूँ 🙏 pic.twitter.com/dEB6yQ4K1m — Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) January 15, 2025
वीडियो पोस्ट कर कहा- माफी मांगें
अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किए गए वीडियो में भाजपा सांसद तिवारी ने कहा, “हर पार्टी के सदस्यों को जाति, राज्य या समुदाय के आधार पर किसी को निशाना बनाने से बचना चाहिए। मैं शहजाद पूनावाला (टीवी कार्यक्रम में) द्वारा कहे गए शब्दों की कड़ी निंदा करता हूं। कोई आपको कितना भी उकसाए, पार्टी अपने कार्यकर्ताओं से संवेदनशील होने और मर्यादा बनाए रखने की उम्मीद करती है। पार्टी संज्ञान लेगी, मुझे यकीन है और मैं यह भी चाहता हूं कि शहजाद पूनावाला माफी मांगें।”
दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आपको बता दें कि दिल्ली में कुल 1.5 करोड़ मतदाताओं में से एक तिहाई पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से आने वाले पूर्वांचली हैं, जो कम से कम 20 विधानसभा क्षेत्रों के नतीजों को प्रभावित कर सकते हैं। भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों ही पूर्वांचली समुदाय को लुभाने की कोशिश कर रही हैं।
Manoj tiwari turned against shahzad poonawala mps got angry with his comment on aap mla
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
Jul 18, 2026 | 08:53 PMरामायणम् की ‘प्रथम संकल्प’ इवेंट में जुटी पूरी स्टारकास्ट, रणबीर कपूर से रवि दुबे तक ने बढ़ाया फिल्म का उत्साह
Jul 18, 2026 | 08:51 PMमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन: 500 हाथियों जितनी भारी TBM की असेम्बलिंग कर समुद्र के नीचे सुरंग बनाने का काम शुरू
Jul 18, 2026 | 08:36 PMएक घंटे में छोड़ दूंगा पद, अगर…बागी नेताओं को अभिषेक की चुनौती; बोले- वो डरपोक हैं, लड़ना नहीं चाहते
Jul 18, 2026 | 08:27 PMकाशी को पीएम मोदी की नई सौगात: छेहरटा-वाराणसी एक्सप्रेस का भव्य स्वागत, पहले सफर में समय से पहले पहुंची ट्रेन
Jul 18, 2026 | 08:23 PMराम मंदिर किसी के बाप की जागीर नहीं… नागपुर में गरजे उद्धव ठाकरे, फडणवीस और भागवत को उनके ही गढ़ में घेरा
Jul 18, 2026 | 08:13 PMहिंदू धर्म की चंदन की लकड़ी में दीमक लग गई: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, कहा- मेरी नरमी….
Jul 18, 2026 | 08:11 PMवीडियो गैलरी

कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 07:18 PM
क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM
क्या आपका व्हाट्सएप मैसेज भी हो सकता है खतरनाक? देखें ₹60,000 की ठगी का VIDEO
Jul 18, 2026 | 04:48 PM
इतनी चिंता थी सम्मान के साथ ले जाते… अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:45 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: ‘बड़ा दंड’ पर भक्ति का सैलाब, भीगते हुए भी डटे रहे श्रद्धालु-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:37 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं सक्रिय, मोदी सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:17 PM














