एक घंटे में छोड़ दूंगा पद, अगर...बागी नेताओं को अभिषेक की चुनौती; बोले- वो डरपोक हैं, लड़ना नहीं चाहते

West Bengal Politics: अभिषेक बनर्जी ने टीएमसी छोड़ने वाले नेताओं को डरपोक बतायता है। उन्होंने बागियों को चुनौती देते हुए कहा कि वे ममता बनर्जी के पास लौट आएं, तो वह एक घंटे के भीतर इस्तीफा दे देंगे।
"I will step down in an hour if..." -Abhishek's challenge to rebel leaders; says they are cowards who do not want to fight.
अभिषेक बनर्जी (सोर्स- IANS)
Published on
Updated on

Abhishek Banerjee Challenge TMC Rebels: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर शनिवार को प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की है। इस बीच अब अभिषेक बनर्जी मीडिया से सामने बागी गुट को चुनौती दे डाली है। उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी छोड़कर गए हैं वे ईडी से डर गए हैं और डरे हुए लोग ही हार मानते हैं। साथ ही अभिषेक ने यह भी कहा कि अगर वे वापस आते हैं तो एक घंटे के भीतर वे इस्तीफा दे देंगे।

बागियों को दी चुनौती

मीडिया से बातचीत के दौरान TMC नेता अभिषेक बनर्जी  कहा कि जो लोग पार्टी छोड़कर आज मुझे बुरा-भला कह रहे हैं या मुझ पर आरोप लगा रहे हैं। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे दीदी (ममता बनर्जी) के पास वापस आ जाएं। अगर वे ऐसा करते हैं, तो मैं एक घंटे के अंदर पार्टी से इस्तीफा दे दूंगा, लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगे। उन्होंने BJP के साथ डील की है। पार्टी छोड़ो, बागी गुट या BJP में शामिल हो जाओ, ED, CBI और दूसरी एजेंसियों से सुरक्षा लो और फिर अभिषेक बनर्जी पर आरोप लगाओ और उन्हें बुरा-भला कहो।

बागी नेताओ को बताया डरपोक

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने बागी नेताओं को डरपोक बताते हुए कहा कि हर किसी को अपना फैसला लेने और जहां चाहें वहां जाने का अधिकार है, लेकिन अगर कोई ED का समन मिलते ही पाला बदल लेता है, तो साफ है कि वह लड़ना नहीं चाहता। वे डरे हुए हैं और सिर्फ डरे हुए लोग ही हार मानते हैं।

20-30 FIR हुए दर्ज: अभिषेक

अभिषेक बनर्जी ने बताया कि मुझे भी ED ने समन भेजा है। मैं भागा नहीं। मुझे लगभग 10 बार बुलाया गया है। CBI, STF और राज्य पुलिस ने भी मुझे समन भेजा है। मेरे खिलाफ 20-30 FIR दर्ज हैं। मुझे खुद सही संख्या नहीं पता। मैंने हाई कोर्ट में याचिका दायर करके DGP से मेरे खिलाफ दर्ज सभी FIR की लिस्ट मांगी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com