- Hindi News »
- Delhi »
- Kuttu Flour Consumption Health Issues Delhi
दिल्ली में हड़कंप! कुट्टू का आटा खाने से 200 लोग पड़े बीमार, अस्पतालों में अफरा-तफरी
Kuttu Atta News: नवरात्रि के दौरान कुट्टू के आटे का सेवन करने के बाद दिल्ली में लगभग 150-200 लोग बीमार पड़ गए। लोगों को उल्टी और अस्वस्थता की शिकायत हुई, हालांकि सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही..
- Written By: अमन उपाध्याय

दिल्ली में कुट्टू का आटा खाने से 200 लोग पड़े बीमार, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
Kuttu Atta Food Poisoning: दिल्ली में कुट्टू के आटे के सेवन के बाद हड़कंप मच गया। जहांगीरपुरी, महेन्द्रा पार्क, समयपुर, भलस्वा डेरी, लाल बाग और स्वरूप नगर के लगभग 150 से 200 लोग बीमार पड़ गए। उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत के साथ अस्पताल लाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया और उनकी हालत अब स्थिर है। BJRM अस्पताल ने जानकारी दी है कि मरीजों को भर्ती करने की आवश्यकता नहीं है। पहले हालत गंभीर लग रही थी, लेकिन अब सभी मरीज ठीक हैं।
उत्तर-पश्चिम जिला के डीसीपी के अनुसार, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को सतर्क किया गया है। फूड विभाग को भी इस मामले की सूचना दी गई है। 23 सितंबर की सुबह लगभग 6:10 बजे थाना जहांगीरपुरी को जानकारी मिली कि बड़ी संख्या में लोगों को कुट्टू का आटा खाने के बाद बेचैनी महसूस हो रही है, साथ ही उल्टियां और दस्त की शिकायतें सामने आई हैं। इसके बाद लोग दुकानदार के पास जमा हो गए हैं।
किसी भी मरीज की स्थिति गंभीर नहीं
BJRM अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशेष यादव ने बताया कि जहांगीरपुरी, महेंद्र पार्क, समयपुर, भलस्वा डेयरी, लाल बाग और स्वरूप नगर समेत कई क्षेत्रों से लगभग 150-200 लोग उल्टी और दस्त की शिकायत लेकर आपातकालीन वार्ड में पहुंचे। सभी मरीजों को उपचार दिया गया और अब उनकी हालत स्थिर है। किसी भी मरीज की स्थिति गंभीर नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
‘पहले फैक्ट चेक कर लें’, राहुल गांधी के ‘इंटरव्यू’ वाले दावे पर बिफरी दिल्ली यूनिवर्सिटी, बताए एडमिशन के नियम
मरकर भी अमर होंगे हरीश राणा: इच्छामृत्यु से पहले अंगदान का बड़ा फैसला, कई बुझते चिरागों को मिलेगी नई जिंदगी
दिल्ली के उत्तम नगर में लगी भीषण आग, दूर से ही दिख रहा धुएं का गुबार, देखें VIDEO
उत्तम नगर में बुलडोजर एक्शन पर हाईकोर्ट सख्त, हत्याकांड के आरोपियों के घरों को गिराने की कार्रवाई पर बढ़ी रोक
इस वजह से व्रत में किया जाता है सेवन
बता दें कि नवरात्रि के दौरान व्रत रखने वाले लोग अपनी परंपरा और धर्म के अनुसार विशेष आहार का सेवन करते हैं। इस समय अनाज और कुछ विशेष प्रकार के भोजन से परहेज किया जाता है। ऐसे में कुट्टू का आटा व्रत में सबसे लोकप्रिय विकल्प बन जाता है। कुट्टू का आटा, जिसे फलाहार आटा भी कहा जाता है, व्रत में सामान्य अनाज की जगह इस्तेमाल किया जाता है। इसका कारण यह है कि यह हल्का होता है और इसे पचाना आसान होता है।
यह भी पढ़ें:- केरल के इसहाक ने पत्नी शालिनी का रेता गला, फेसबुक पर लाइव आकर कबूला जुर्म
कुट्टू के आटे से तैयार की जाने वाली कई व्यंजन व्रत में प्रिय मानी जाती हैं। जैसे कि पूड़ी, पराठा, और हलवा। ये सभी व्यंजन न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि पौष्टिक भी होते हैं। यही वजह है कि नवरात्रि में व्रत रखने वाले लोग इसे अपनी भोजन सूची में शामिल करते हैं और इसका सेवन बड़े चाव से करते हैं।
Kuttu flour consumption health issues delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उत्तर कोरिया का शक्ति प्रदर्शन: दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, अमेरिका और जापान में मची खलबली
Mar 14, 2026 | 12:46 PMकुंभ 2027 की तैयारी या अव्यवस्था? नासिक-त्र्यंबकेश्वर में खुदाई से जनता परेशान, प्रशासन की कार्यशैली कटघरे में
Mar 14, 2026 | 12:46 PMअलविदा ‘कॉलर वाली’ बाघिन! पेंच टाइगर रिजर्व को 29 शावक दे गई ‘सुपर मॉम’, जानें क्यों कहलाई ‘पेंच की मां’
Mar 14, 2026 | 12:44 PMसिलेंडर लेने की टेंशन: लाइन में खड़े मुख्तार अंसारी की मौत, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना
Mar 14, 2026 | 12:36 PMगुड़ी पड़वा से पहले नासिक बाजार में रौनक, साढ़े तीन मुहूर्त का असर; ज्वेलरी और सजावट की बढ़ी खरीदारी
Mar 14, 2026 | 12:28 PMनागपुर मनपा बजट में बड़ा फेरबदल! प्रोफेशनल टैक्स और संपत्ति ऑडिट से बढ़ेगी आय, अब बनेगा नया मास्टरप्लान
Mar 14, 2026 | 12:24 PMIPL के लिए PSL को छोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी के खिलाफ कार्रवाई पर विचार कर रहा पाकिस्तान बोर्ड
Mar 14, 2026 | 12:15 PMवीडियो गैलरी

ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM
UP में ब्राह्मण Vs ठाकुर! हालिया विवाद पर खुलकर बोले अविमुक्तेश्वरानंद, सीएम योगी पर भी साधा निशाना- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:11 PM
संसद में बिगड़े सपा सांसद के बोल, लोकसभा में दे रहे थे भाषण, अचानक गुस्से में देने लगे गाली
Mar 13, 2026 | 01:47 PM














