दिल्ली उपराज्यपाल वीके सक्सेना, फोटो - मीडिया गैलरी
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की एक रिक्त सीट पर चुनाव कराने को लेकर निर्देश दिया गया है। ये आदेश दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और MCD कमिश्नर अश्विनी कुमार ने दिया है। इसमें आज यानी 27 सितंबर, दिन शुक्रवार दोपहर 1बजे तक चुनाव कराने का निर्देश दिया गया है।
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने गुरुवार को देर रात एक आदेश में दिल्ली नगर निगम (MCD) के आयुक्त से कहा कि निगम की स्थायी समिति की एक खाली सीट पर चुनाव शुक्रवार को कराया जाए। वहीं इस पूरे मामले में बीते दिन दिनभर नाटकीय घटनाक्रम और हंगामा चालू रहा, जिसमें महापौर शैली ओबेरॉय ने पांच अक्टूबर तक के लिए चुनाव स्थगित कर दिया था। वहीं बाद में उपराज्यपाल सक्सेना ने महापौर का फैसला पलट दिया था।
ये भी पढ़ें:-पंजाब में भाजपा को लगा बड़ा झटका, सुनील जाखड़ ने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
MCD आयुक्त ने जारी किया निर्देश
उपराज्यपाल के आदेश के बाद निगम आयुक्त अश्विनी कुमार ने देर रात जारी एक आदेश किया। उसमें कहा कि उपराज्यपाल ने स्थायी समिति के एक सदस्य का चुनाव शुक्रवार को दोपहर एक बजे तक कराने का निर्देश दिया है। आदेशानुसार, समिति की छठी सीट का चुनाव कराने के लिए अतिरिक्त निगम आयुक्त जितेंद्र यादव को एमसीडी की सदन की बैठक का पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
MCD कमिश्नर अश्विनी कुमार ने 27 सितंबर को दोपहर 1 बजे स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव कराने का आदेश जारी किया। pic.twitter.com/l4IZ83Lj0k — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 26, 2024
इस वजह से रिक्त हुआ सीट
बता दें कि यह सीट भारतीय जनता पार्टी की नेता कमलजीत सहरावत के पश्चिम दिल्ली सीट से लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद खाली हो गई थी। पार्षदों की तलाशी को लेकर आई रुकावट के बाद महापौर शैली ओबेरॉय ने एमसीडी स्थायी समिति का चुनाव स्थगित कर दिया गया और सदन की बैठक पांच अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी गई।
ये भी पढ़ें:-Weather Update: महाराष्ट्र में अलर्ट जारी, यूपी-राजस्थान समेत इन राज्यों में भारी बारिश के आसार
आखिरी समय में उपराज्यपाल ने पलटा फैसला
आखिरी समय में हस्तक्षेप करते हुए सक्सेना ने देर रात स्थायी समिति की अंतिम खाली सीट के चुनाव को स्थगित करने के फैसले को पलट दिया। इसके बाद एमसीडी आयुक्त अश्विनी कुमार को रात 10 बजे तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। महापौर शैली ओबेरॉय ने दावा किया कि यह पहली बार है जब पार्षदों की सुरक्षा जांच की गई है। उन्होंने इसे अलोकतांत्रिक और सदन के सदस्यों के लिए अपमानजनक बताया।