Weather Update: महाराष्ट्र में अलर्ट जारी, यूपी-राजस्थान समेत इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

मानसून ने जाते-जाते एक बार फिर एंट्री ले ली है और इस एंट्री से अब सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है। महाराष्ट्र सेमत देश के कई राज्यों में आज शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली में भी हल्की बारिश की संभावनाएं जताई गई है।
महाराष्ट्र में भारी बारिश
बारिश अलर्ट (सौजन्य-पिनटरेस्ट)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: मानसून ने जाते-जाते एक बार फिर एंट्री ले ली है और इस एंट्री से अब सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है। मुंबई में तो गुरुवार को स्कूल-कॉलेजों को बंद रखना पड़ा था। इतना ही नहीं मुंबई में हुई मूसलाधार बारिश के कारण तो यातायात भी बुरी तरह से प्रभावित देखा गया था।

मुंबई में लोकल ट्रेन हो या हवाई मार्ग हर जगह इसने अपना बड़ा प्रभाव डाला। मौसम विभाग ने आज इससे थोड़े राहत के संकेत दिए है, लेकिन बिहार,यूपी, एमपी के कई इलाकों में मानसून के आसार देखने को मिल रहे है। आईये आपको आज के देश भर के मौसम का हाल बताते है।

महाराष्ट्र का बुरा हाल

वापसी के समय मानसून महाराष्ट्र को बहुत परेशान कर रहा है। जिससे लोगों की दिनचर्या में बहुत असर पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को अगले 24 घंटे नासिक और पालघर के इलाकों में बादल की गरज के साथ तेज हवाओं के चलने के संकेत दिए है। पूर्वी महाराष्ट्र में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी में हल्की बारिश

देश की राजधानी दिल्ली भारी बारिश के आसार नहीं है, लेकिन बादलों की गरज और चमक के साथ हल्की बरसात देखने को मिल सकती है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

यूपी और राजस्थान में अलर्ट

उत्तर प्रदेश और राजस्थान से भी मानसून को वापस जाने में समय लग सकता है। आज शुक्रवार को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां शनिवार तक मौसम में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां बादल गरज और चमक के साथ बरसने के संकेत है।

एमी-बिहार में अलर्ट

मौसम विभाग ने एमपी के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी दी है। इनमें भोपाल, ग्वालियर, गुना, छिंदवाड़ा, दतिया समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है। आज बिहार भी बारिश की चपेट में आ सकता है। जहां बिहार केभागलपुर, गया, जमुई, छपरा, पटना समेत कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही येलो और ऑरेंज अलर्ट की भी घोषणा मौसम विभाग ने की है।

पंजाब हरियाणा

पंजाब-हरियाणा के क्षेत्र की बात करें तो मौसम साफ रहने की आशंका है, हांलाकि गुरुवार की सुबह अचानक मौसम ने अपना मिजाज बदला था और झमाझम बारिश देखी गई थी। 27 सितंबर को मौसम विभाग ने बारिश की कोई आसार नहीं बताए है।

पहाड़ी राज्यों में बारिश

पहाड़ी राज्यों में हिमाचल और उत्तराखंड में अभी तक बारिश के हालात टले नहीं हैं। अगर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की बात करें तो उत्तराखंड में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 28 सितंबर को भी येलो अलर्ट यहां घोषित किया गया है।

साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर, गिलगिट बालटिस्तान की बात करेंतो बादल गरजने की संभावना जताई गई है लेकिन बारिश के कोई संकेत नहीं दिख रहे है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com