मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Tughlakabad Hanuman Jayanti Tension: तुगलकाबाद में हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान तनाव, मस्जिद के शेड पर चढ़कर लहराया भगवा झंडा। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा विवाद।
- Written By: सजल रघुवंशी
Hanuman Jayanti: हनुमान जयंती के मौके पर तुगलकाबाद इलाके में निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब दो युवक मस्जिद के वजू खाने के टीन शेड पर चढ़कर भगवा झंडा लहराने लगे। यह घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को नीचे उतार लिया और हालात को नियंत्रण में किया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, कुछ संदिग्ध युवकों की पहचान कर ली गई है, हालांकि अब तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। बता दें कि सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था।