दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Delhi AIIMS:देश के सबसे प्रतिष्ठित एम्स की व्यवस्थाओं पर एक महिला मरीज के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा है। वायरल वीडियो में महिला ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कई सवाल उठाए हैं।
- Written By: मनोज आर्या
Delhi AIIMS Corruption Allegations: देश के सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान, दिल्ली एम्स (AIIMS) की व्यवस्थाओं पर एक महिला मरीज के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में महिला ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां केवल वीआईपी और रसूखदारों का ही इलाज होता है। महिला का दावा है कि वह पिछले तीन सालों से इलाज के लिए धक्के खा रही है, लेकिन डॉक्टरों का रवैया बेहद उदासीन और संवेदनहीन है। उनका आरोप है कि गंभीर स्थिति में भी मरीजों को बिना सही उपचार दिए दूसरे अस्पतालों में रेफर कर दिया जाता है। वीडियो में महिला यह भी कहती नजर आ रही है कि बिना ‘जेब गरम’ किए या ऊँची पहुँच के बिना यहाँ आम आदमी की कोई सुनवाई नहीं है। इस घटना ने एक बार फिर सरकारी स्वास्थ्य तंत्र की खामियों और ‘रेफरल कल्चर’ पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। एम्स जैसी संस्था में गरीब मरीजों के साथ हो रहे इस व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।