दिल्ली की उत्तम नगर, किराड़ी, बुराड़ी, संगम विहार, त्रिलोकपुरी और समयपुर बादली जैसी सीटों पर पूर्वांचल मतदाता अहम भूमिका निभाने वाले हैं। यूपी-बिहार से आने वाले मतदाताओं को साधने के लिए छह पार्टियां सियासी तौर पर मुखर हैं। जिसमें आप, कांग्रेस, बीजेपी, आरजेडी, जेडीयू और लोजपा-आर जैसी क्षेत्रीय पार्टी शामिल हैं।