नितिन नबीन को दिल्ली में मिला टाइप-8 बंगला, किन लोगों को मिलता है ये बेहद खास आवास?
Nitin Nabin News: भाजपा नेता नितिन नबीन लुटियंस जोन में टाइप-8 श्रेणी के बंगले में मकर संक्रांति के बाद प्रवेश करेंगे। यह टाइप-8 श्रेणी के बंगला आलीशान और बड़े सरकारी आवासों में से एक है।
- Written By: रंजन कुमार
नितिन नबीन।
Nitin Nabin Delhi Bungalow News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन मकर संक्रांति के बाद दिल्ली में अपने आवास में शिफ्ट हो जाएंगे। नितिन नबीन को बंगला नंबर 9, सुनेहरी बाग रोड पर आवंटित किया गया है। सूत्रों के अनुसार भाजपा नेता लुटियंस जोन में टाइप-8 श्रेणी के अपने बंगले में पूजा-पाठ कराकर प्रवेश करेंगे। यह टाइप-8 श्रेणी का बंगला आलीशान और बड़े सरकारी आवासों में से एक है। टाइप-8 श्रेणी का बंगला सुप्रीम कोर्ट के जजों, पूर्व राष्ट्रपतियों, राष्ट्रीय दलों के अध्यक्षों को आवंटित किया जाता है।
टाइप-8 बंगले केंद्र सरकार द्वारा आवंटित सबसे उच्च श्रेणी के सरकारी आवासों में गिने जाते हैं। आमतौर पर इन बंगलों का कुल क्षेत्रफल 8000 से 8500 वर्ग फुट तक होता है। इनमें 8 कमरे, 5-6 बेडरूम, बड़ा लिविंग रूम, डाइनिंग एरिया, स्टडी रूम, गैराज और बड़े-बड़े हरेभरे लॉन शामिल होते हैं।
बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
इन बंगलों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रहती है। इनमें 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात, आधुनिक सीसीटीवी से निगरानी और कंट्रोल रूम जैसी सुविधाएं होती हैं। इतना ही नहीं इन बंगलों में मेहमानों के ठहरने और स्टाफ के रहने के लिए अलग-अलग क्वार्टर बनाए जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे: MBMC में 12 करोड़ के ठेके पर बवाल, बिना ई-टेंडर बीजेपी से जुड़ी कंपनी को मंजूरी का आरोप
दतिया उपचुनाव: भाजपा बोली- सब सामान्य तो कांग्रेस ने कहा- ‘पार्टी विद ए डिफरेंस’ की सच्चाई आई सामने
नागपुर: कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा का भाजपा पर वार-‘राम मंदिर दान घोटाले की हो सुप्रीम कोर्ट से जांच’
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
ब्रिटिश दौर की दिखती है झलक
लुटियंस दिल्ली स्थित ये टाइप-8 बंगले ब्रिटिश दौर की वास्तुकला के बेहतरीन उदाहरण माने जाते हैं। इन बंगलों में सुंदर बगीचे, पेड़-पौधे और खुला वातावरण इसे खास बनाता है।
राजधानी में कहां हैं टाइप-8 बंगले?
दिल्ली का सबसे पॉश और वीआईपी एरिया माने जाने वाला लुटियंस जोन टाइप-8 बंगलों का केंद्र है। ये बंगले जनपथ, अकबर रोड, मोती लाल नेहरू मार्ग, सुनहरी बाग रोड, सफदरजंग रोड, कृष्ण मेनन मार्ग, त्यागराज मार्ग, तुगलक रोड जैसे इलाकों में स्थित हैं। सभी बंगले संसद भवन, राष्ट्रपति भवन और अन्य अहम सरकारी कार्यालयों से बहुत नजदीक है।
यह भी पढ़ें: नितिन नबीन नहीं जाएंगे राज्यसभा! अमित शाह और गडकरी वजह
100 से अधिक टाइप-8 बंगले
लुटियंस दिल्ली में 3 हजार से ज्यादा सरकारी आवास हैं। इनमें अलग-अलग श्रेणी के फ्लैट और बंगले शामिल हैं। सभी में से टाइप-8 बंगले सबसे उच्च श्रेणी के माने जाते हैं। इनकी संख्या 100 से अधिक है। अब इनमें से एक बंगला नितिन नबीन को आवंटित किया गया है।
