दिल्ली चुनाव में जहां एक तरफ नई दिल्ली विधानसभा सीट से 23 प्रत्याशी खड़े हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ दो सीटें ऐसी भी हैं जहां पर सिर्फ पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। यह पटेल नगर और कस्तूरबा नगर सीट हैं जहां पर सबसे कम प्रत्याशी हैं। इसके अलावा करोल बाग, गांधी नगर, तिलक नगर, ग्रेटर कैलाश, मंगोलपुरी और त्रिनगर पर 6 उम्मीदवार हैं।