फांसी घर मामले में सामने आया अरविंद केजरीवाल का बयान, कहा- कार्यवाही का लाइव टेलीकास्ट हो
Fansi Ghar Controversy: दिल्ली विधानसभा के समन पर अरविंद केजरीवाल 6 मार्च को प्रिविलेज कमेटी के सामने पेश होंगे, उन्होंने कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग की और दिल्ली सरकार पर निशाना भी साधा।
- Written By: सजल रघुवंशी
Arvind Kejriwal (Source-IANS Image)
Delhi Assembly Summon Kejriwal: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली विधानसभा ने उन्हें फांसी घर पर प्रश्न पूछने के लिए बुलाया है। उन्होंने कहा कि मैंने विशेषाधिकार समिति को पत्र लिखकर सूचित कर दिया है कि उनके समन के अनुसार मैं 6 मार्च को उपस्थित रहूंगा।
इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजधानी प्रदूषण से जूझ रही है, और अस्पतालों में दवाइयां नहीं हैं।
अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि दिल्ली प्रदूषण से जूझ रही है। सड़कें टूटी पड़ी हैं, हर तरफ कूड़े के ढेर हैं। अस्पतालों में दवाइयां नहीं हैं। दिल्ली विधानसभा ने मुझे फांसी घर पर प्रश्न पूछने के लिए बुलाया है। मैंने विशेषाधिकार समिति को पत्र लिखकर सूचित कर दिया है कि उनके समन के अनुसार मैं 6 मार्च को उपस्थित रहूंगा। पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए समिति से मेरी विनती है कि कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
राज्यसभा में संजय सिंह का बड़ा हमला, पेपर लीक से लेकर सत्ता बदलने तक सरकार को दी खुली चुनौती, देखें VIDEO
चीन आर्टिफिशियल सन बना रहा…बच्चों पर FIR कराने में बिजी हैं हमारे PM, छात्रों पर कार्रवाई से भड़के केजरीवाल
आप किसी को कैसे मजबूर कर सकते हैं…वंदे मातरम बिल पर भड़के ओवैसी, BJP पर लगाया हिंदू राष्ट्र बनाने का आरोप
E20 पेट्रोल पर फिर छिड़ा विवाद, अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा 29 ऑटो कंपनियां लिखित गारंटी देने से बच रही
दिल्ली प्रदूषण से जूझ रही है।
सड़कें टूटी पड़ी हैं।
हर तरफ कूड़े के ढेर हैं।
अस्पतालों में दवाइयाँ नहीं हैं। दिल्ली विधानसभा ने “फांसी घर” पर प्रश्न पूछने के लिए मुझे बुलाया है। मैंने विशेषाधिकार समिति को पत्र लिखकर सूचित कर दिया है कि उनके समन के अनुसार मैं 6 मार्च को… pic.twitter.com/hQNav8qhdg — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 3, 2026
पत्र में क्या लिखा?
पत्र में उन्होंने कहा कि नियम 172 और 220 के तहत 18 फरवरी के समन को स्वीकार करते हुए वह 6 मार्च दोपहर 3 बजे विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होंगे। इससे उनके कानूनी अधिकार सुरक्षित रहेंगे। पारदर्शिता के लिए कार्यवाही की लाइव-स्ट्रीमिंग की मांग भी की है।
यह भी पढ़ें: ‘OIC मूकदर्शक बना…,’ ईरान पर हुए हमले को लेकर भड़कीं महबूबा मुफ्ती
शराब केस मामले में बरी हुए केजरीवाल
शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया कुछ दिन पहले ही राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी हुए है। जिसके बाद आम आदमी पार्टी की ओर से जंतर-मंतर पर एक जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें केजरीवाल ने सरकार पर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि वे कट्टर ईमानदार हैं।
आईएनएस इनपुट के साथ
