-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Gold Smuggling Investigation Reaches Cm Siddaramaiah
गोल्ड तस्करी की जांच…सिद्धारमैया तक पहुंची आंच! अमित मालवीय ने शेयर की सीएम और रान्या राव की तस्वीर
- Written By: Saurabh Pal
भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित मालवीय ने बुधवार को कथित सोना तस्करी मामले में आरोपी अभिनेत्री रान्या राव की कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ एक तस्वीर साझा की।

रान्या राव और सीएम सिद्दारमैया (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित मालवीय ने बुधवार को कथित सोना तस्करी मामले में आरोपी अभिनेत्री रान्या राव की कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ एक तस्वीर साझा की। उन्होंने कहा कि यह मामला अब सीएम के दरवाजे तक पहुंच गया है। एक्स पर एक पोस्ट में मालवीय ने “कांग्रेस गोल्ड फील्ड” हैशटैग के साथ लिखा “कर्नाटक में रान्या राव सोना तस्करी मामला अब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के दरवाजे तक पहुंच गया है। इस पुरानी तस्वीर में मौजूदा गृह मंत्री जी परमेश्वर भी हैं। विडंबना यह है कि किसी भी राजनीतिक संबंध को खारिज करने वाला व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस के सीएम-इन-वेटिंग डीके शिवकुमार हैं।”
इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस विधायक रिजवान अरशद ने कहा कि राज्य सरकार का कोई भी व्यक्ति आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं है। एएनआई से बात करते हुए अरशद ने कहा कि तस्करी मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की जा रही है, जो केंद्र सरकार के अधीन है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि इसकी जांच सीबीआई कर रही है, जो राज्य सरकार के नियंत्रण में नहीं बल्कि केंद्र सरकार के अधीन है। उन्हें जांच करने की पूरी आजादी है और अगर कोई भी व्यक्ति इसमें शामिल है, तो उसे सामने आने दें। उन्होंने कहा कि हम बहुत स्पषट हैं कि इसमें राज्य सरकार से कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह की छोटी-मोटी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
कुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े कांग्रेस के बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है CM की गद्दी की लड़ाई
कर्नाटक में आज चुना जाएगा विधायक दल का नेता, कांग्रेस ने बुलाई अहम बैठक, DK के नाम पर लगेगी मुहर!
सीएम की कुर्सी छोड़ी…लेकिन सत्ता पर कंट्रोल चाहते हैं सिद्धारमैया, इस मांग ने बढ़ाई DK शिवकुमार की टेंशन!
इस्तीफा देते ही दिल्ली पहुंचे सिद्धारमैया! राहुल गांधी और खरगे के सामने रखीं ऐसी शर्तें कि चौंक गया हाईकमान
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
अरशद ने कहा कि कोई मंत्री इस तरह की किसी घटना में क्यों शामिल होगा। भाजपा को इतना नीचे नहीं गिरना चाहिए। यह तब हुआ जब भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कर्नाटक के मंत्रियों की संलिप्तता के आरोप लगाए। इस मामले में कर्नाटक के अतिरिक्त मुख्य सचिव गौरव गुप्ता को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। आरोप है कि अभिनेत्री रान्या राव ने अपने नाम और उन्हें दी जाने वाली शिष्टाचार सेवाओं का दुरुपयोग करके हवाईअड्डे की जांच से “बचने” और “अवैध” गतिविधियों को अंजाम दिया।
Gold smuggling investigation reaches cm siddaramaiah
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे: MBMC की लापरवाही! बारिश में खुले गड्ढे से हादसे का खतरा, पाइपलाइन कार्य पूरा, सड़क मरम्मत अब तक अधूरी
Jul 09, 2026 | 05:58 PME20 पेट्रोल से कम हो सकता है माइलेज, नितिन गडकरी ने बताया क्या होगा असर, बोले- इससे खराब नहीं होती गाड़ी
Jul 09, 2026 | 05:49 PMक्या आपके पास है 2000 रुपये का नोट? RBI ने बताया एक्सचेंज और जमा करने का आसान तरीका
Jul 09, 2026 | 05:47 PMअंतरराष्ट्रीय संस्थाएं नहीं करती सही आकलन? स्मृति ईरानी का बड़ा आरोप, बोलीं- भारतीय महिलाओं को करते हैं इग्नोर
Jul 09, 2026 | 05:42 PMरेलवे आंदोलन से लेकर राम मंदिर तक, महाराष्ट्र सरकार पर जमकर बरसे राज ठाकरे, इन चार मु्द्दों पर की बात
Jul 09, 2026 | 05:31 PMविपक्ष सत्ता में था तो आप क्या कर रहे थे? सवाल पूछने को राजनीति कहने पर फडणवीस पर भड़के राज ठाकरे
Jul 09, 2026 | 05:31 PMविजय के फैंस के लिए बड़ी खबर, ‘जन नायगन’ की रिलीज डेट को लेकर नया दावा, जल्द खत्म हो सकता है इंतजार
Jul 09, 2026 | 05:30 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














