कोहरे से ढका दिल्ली-एनसीआर, विजिबिलिटी 0-50 मीटर, 40 फ्लाइट रद्द, 200 से ज्यादा डिले
Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर आज सुबह घने कोहरे की चादर से ढका रहा। विजिबिलिटी शून्य से 50 मीटर रह गई। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुईं। 200 से अधिक उड़ानें देरी से चलीं।
- Written By: रंजन कुमार
दिल्ली में छाया कोहरा।
Flight Disruptions: कोहरे की चादर ने आज सुबह दिल्ली-एनसीआर को ढक लिया। विजिबिलिटी कुछ जगहों पर 0 से 50 मीटर रह गई। इससे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। एयरपोर्ट पर कैट-3 लो विजिबिलिटी प्रक्रियाएं लागू की गईं। फिर भी कई उड़ानें देरी से चलीं। कुछ फ्लाइट कैंसिल हुईं या डायवर्ट कर दी गईं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुबह 11.30 बजे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर 200 से अधिक उड़ानें देरी से संचालित हुईं। 40 उड़ानें रद्द की गईं और 4 को जयपुर जैसे अन्य एयरपोर्ट्स पर डायवर्ट किया गया। कोहरे के कारण ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। सुबह कोहरे के कारण दिल्ली से आने–जाने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।
मौसम पूर्वानुमान है कि 17 दिसंबर के पहले राहत मिलने की संभावना नहीं है। 17 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बन रही। तब दिल्ली– एनसीआर, हरियाणा–पंजाब और राजस्थान में बादल छाने की संभावना है। वैसे, इससे बारिश होगी या नहीं, ये नहीं कहा जा सकता। मगर, इससे उत्तर पश्चिम क्षेत्र से आ रहीं हवाएं रुक सकती हैं। वायु प्रदूषण की स्थिति और गंभीर हो सकती है। Smog बढ़ सकता है। मंगलवार से हालात में सुधार दिख सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
MP में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल समेत कई शहरों में बरसेंगे बादल
MP में मानसून एक्टिव: बालाघाट-डिंडौरी में अति भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी
MP में मानसून ने पकड़ी रफ्तार: 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 50 जिलों में आंधी-वर्षा की चेतावनी
#दिल्ली: घने कोहरे की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में विजिबिलिटी कम हो गई। कोहरे के कारण यातायात सेवाओं पर काफी असर पड़ रहा है।#Delhi #fog #Cold #DenseFog #Weather #DelhiMetro @OfficialDMRC #Winter #DelhiNCRWeather #WeatherUpdate pic.twitter.com/sGYneJlrkm — हिंद उवाच (@TheHindUVAACH) December 15, 2025
दिल्ली के मौसम का पूर्वानुमान
15 दिसंबर को मध्यम से घने कोहरे के साथ दोपहर को थोड़ा मौसम खुला रह सकता है। वैसे, स्मॉग की स्थिति रहेगी। 16 दिसंबर को आसमान थोड़ा साफ रहेगा, पर सुबह में कोहरा रहेगा। 15–25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 17 दिसंबर को आसमान साफ रहेगा, पर कोहरा छाया रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा। 18 से 20 दिसंबर तक कोहरे का असर रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी…16 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट, जानें आगे कैसे रहेगा मौसम
न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री से अधिक
राष्ट्रीय राजधानी में आज अधिकतम तापमान 24–26 डिग्री के बीच रहेगा। न्यूनतम पारा 7 से 9 डिग्री रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 से 1.0 डिग्री अधिक रह सकता है। अधिकतम तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री तक ऊपर रहने के आसार हैं। सुबह में हवा मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेगी। इसकी रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। दोपहर में उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गति बढ़कर 15 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है। शाम और रात के समय हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम बनी रहेगी। इसकी गति घटकर 10 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
