कॉन्सेप्ट इमेज (सोर्स- नवभारत) 
भोपाल

MP में मानसून ने पकड़ी रफ्तार: 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 50 जिलों में आंधी-वर्षा की चेतावनी

MP Weather Update : MP में मानसून फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मानसून पहुंच चुका है।

प्रीतेश जैन

MP Monsoon Rain Alert : मध्य प्रदेश में मानसून अब जोर पकड़ने लगा है। मौसम विभाग भोपाल ने मंगलवार को प्रदेश के पांच जिलों - बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में इन जिलों में 4 इंच तक पानी बरस सकता है। गौरतलब है कि इन सभी 5 जिलों में मानसून दस्तक दे चुका है।

IMD ने भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, हरदा, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी समेत कुल 50 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। इन इलाकों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

11 जिलों में होगी हल्की बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक आज ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ और आलीराजपुर में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 2 जुलाई से एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इसके बाद प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। फिलहाल मानसून 24 जून को एंट्री के बाद सिर्फ 15 जिलों - अलीराजपुर, इंदौर, धार, हरदा, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी तक ही पहुंचा है। इसके आगे बढ़ने के संकेत नहीं हैं।

सोमवार को इन जिलों में बरसा पानी

पिछले 24 घंटे में इंदौर, गुना, बालाघाट, शिवपुरी, जबलपुर, खरगोन, राजगढ़, छिंदवाड़ा, सीधी, खंडवा, सीहोर और देवास में बारिश हुई। बालाघाट में सबसे ज्यादा डेढ़ इंच से अधिक पानी गिरा। शिवपुरी में पौन इंच और जबलपुर में आधा इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। इस बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिली है।

खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में पारा 34.2°C

बारिश के बावजूद कई जिलों में गर्मी का असर बरकरार है। खजुराहो 41.2°C के साथ सबसे गर्म रहा। नौगांव में 40.5°C और ग्वालियर में 40.3°C दर्ज हुआ। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 34.2°C, इंदौर में 33.2°C, उज्जैन में 35.5°C और जबलपुर में 38.4°C रहा। ग्वालियर-चंबल, सागर और रीवा संभाग में दिन-रात गर्मी बनी हुई है।

कोटे से 39% कम बारिश, अलीराजपुर सबसे सूखा

1 जून से अब तक प्रदेश में 124.2 मिमी के मुकाबले सिर्फ 75.7 मिमी यानी 3 इंच बारिश हुई है, जो सामान्य से 39% कम है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 68% और पश्चिमी MP में 11% कम पानी गिरा है। अलीराजपुर जिले में तो सिर्फ 2 मिमी बारिश दर्ज हुई है।

समुद्र के नीचे बढ़ रहा खतरा! हिंद महासागर में चीन के 64 रिसर्च जहाजों की तैनाती पर वाइस एडमिरल ने जताई चिंता

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ चयनित अभ्यर्थी धरने पर बैठे

किसान बचाओ पदयात्रा पर पुलिस का ब्रेक, जंतर-मंतर जा रहे 51 किसानों को खानौरी-दाता सिंहवाला बॉर्डर पर रोका

Weather Update: देशभर में मानसून का कहर जारी, दिल्ली और UP समेत 25 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

आंध्र प्रदेश: मछली पकड़ने गई नाव 15 दिन से लापता, 8 मछुआरों का नहीं मिला सुराग, मोबाइल और GPS भी बंद