MP में मानसून एक्टिव: बालाघाट-डिंडौरी में अति भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी
MP Monsoon Update : मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। आज बालाघाट और डिंडौरी में अति भारी बारिश, जबकि देवास, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा और छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में भारी बारिश अलर्ट जारी किया है।
- Written By: प्रीतेश जैन
कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Madhya Pradesh Rain Alert : मध्य प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने बुधवार को देवास, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा और छिंदवाड़ा में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, बालाघाट और डिंडौरी में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, शाजापुर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा और रतलाम में हल्की बारिश के आसार हैं।
23 जिलों में बरसे बादल
मंगलवार को प्रदेश के 23 जिलों में बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा करीब डेढ़ इंच बारिश सतना में हुई। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, बैतूल, धार, नर्मदापुरम, खरगोन, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, रीवा, सागर, सिवनी, सीधी, बालाघाट, पांढुर्णा, सीहोर, शाजापुर, डिंडौरी, हरदा और मैहर सहित कई जिलों में बारिश हुई।
सम्बंधित ख़बरें
‘कांग्रेस में न नेता, न नीति और न ही नियत’; MP कांग्रेस के हंगामे पर दुर्गेश केसवानी ने कसा तंज
भोपाल से दिल्ली तक मचेगा हड़कंप, उमंग सिंघार का बड़ा ऐलान; 1 अगस्त को देश भर के कलेक्टॉरेट घेरेगा विपक्ष
राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी की बढ़ीं मुश्किलें; जाति प्रमाण-पत्र मामले में छानबीन समिति ने जारी किया नोटिस
सोशल मीडिया की ‘पावर’: नक्सल प्रभावित बालाघाट से भोपाल हुए DSP संतोष पटेल; पत्नी की भावुक अपील ने पलटा पासा
तापमान में आई गिरावट
बारिश के चलते प्रदेश के अधिकांश शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भोपाल का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री, इंदौर 33 डिग्री, उज्जैन 35 डिग्री, जबलपुर 32 डिग्री और ग्वालियर 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम अधिकतम तापमान बैतूल में 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
जून में सामान्य से कम हुई बारिश
प्रदेश में पूरे जून के दौरान 88.2 मिमी (करीब 3.5 इंच) बारिश दर्ज की गई। यह सामान्य 131.1 मिमी की तुलना में करीब 33 प्रतिशत कम है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि जुलाई में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और कमी काफी हद तक पूरी होने की उम्मीद है।
जुलाई से अच्छी बारिश की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश की सामान्य वार्षिक बारिश 37.3 इंच है। जुलाई मानसून का सबसे अहम महीना माना जाता है और इसी महीने प्रदेश में करीब 40 प्रतिशत बारिश होती है। भोपाल में जुलाई के दौरान औसतन 14 इंच और जबलपुर में 17 इंच से अधिक बारिश का रिकॉर्ड है।
ये भी पढ़ें : अरुणाचल पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, मौसम की खराबी से रुका हवाई सर्वे; कल दिनभर बाढ़ पीड़ितों के बीच रहेंगे
मानसून ने बढ़ाई रफ्तार
मंगलवार को मानसून जबलपुर, भोपाल, रीवा और शहडोल संभाग के अधिकांश जिलों तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले दो से चार दिनों में भोपाल, सागर, ग्वालियर, उज्जैन और चंबल संभाग के बाकी जिलों में भी मानसून दस्तक दे देगा।
