Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MP में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल समेत कई शहरों में बरसेंगे बादल

MP Rain Alert: मध्य प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। कई जिलों में अति भारी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत कई शहरों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

  • Written By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 02, 2026 | 07:23 AM

कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

MP Monsoon Update: मानसून धीरे-धीरे पूरे मध्य प्रदेश में सक्रिय होता जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को मानसून ने सागर और भोपाल संभाग के कई हिस्सों में दस्तक दी। अब गुरुवार तक इसके उज्जैन और ग्वालियर-चंबल संभाग के अधिकांश जिलों तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए कई जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान 100 से 200 मिमी तक वर्षा होने की आशंका है। वहीं अशोकनगर, देवास, खंडवा, बैतूल, सागर, मंडला और डिंडौरी में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट घोषित किया गया है।

गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान

राजधानी भोपाल सहित इंदौर, उज्जैन और प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, शाजापुर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी समेत कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।

सम्बंधित ख़बरें

EXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गैस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO

नागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट

शिरजगांव कसबा में बारिश से पुल जाम, मलबा और कचरे से रुका पानी का बहाव

तुमसर के गर्राबघेड़ा में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान की फसल को मिला जीवनदान

5 जुलाई तक भारी बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 5 जुलाई तक भारी से अति भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। 3 जुलाई को धार और बड़वानी में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 4 जुलाई को खरगोन जिले के लिए भी रेड अलर्ट घोषित किया गया है। बारिश के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में अब तक करीब 100.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षा 139.7 मिमी मानी जाती है। यानी फिलहाल प्रदेश में सामान्य से लगभग 28 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

ये भी पढ़ें : EXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गैस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO

जुलाई में बारिश तेज होने का ट्रेंड

हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि जुलाई में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। आमतौर पर प्रदेश की कुल मानसूनी वर्षा का लगभग एक-तिहाई हिस्सा जुलाई में ही रिकॉर्ड किया जाता है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जैसे प्रमुख शहरों में भी इसी महीने सबसे अधिक बारिश होने का ट्रेंड रहता है।

Mp monsoon update heavy rain alert orange yellow warning

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 07:23 AM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Daily Weather Report
  • Madhya Pradesh News
  • monsoon alert

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.