-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- File Of Kejriwals Visit To Singapore Stuck With Lt Governor Since June 7 Claims Sources
केजरीवाल की सिंगापुर यात्रा की फाइल 7 जून से उपराज्यपाल के पास अटकी हुई है: सूत्रों का दावा
- Written By: किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार की कई महत्वपूर्ण फाइल को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने अभी तक मंजूरी नहीं दी है। जिनमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जुलाई में शहरों से जुड़े विश्व शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए निर्धारित सिंगापुर यात्रा से संबंधित फाइल भी शामिल है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह दावा किया।
इससे उपराज्यपाल कार्यालय और अरविंद केजरीवाल सरकार के बीच नए सिरे से गतिरोध पैदा होने का अनुमान है। इस संबंध में उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। दिल्ली से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्सेना और केजरीवाल की शुक्रवार को होने वाली साप्ताहिक बैठक से ठीक पहले यह आरोप लगाया गया है। यह अभी पता नहीं चल सका है कि मुख्यमंत्री ने बैठक में इस मुद्दे को उठाया या नहीं। एक सूत्र ने कहा, ‘‘दिल्ली से जुड़े छोटे से छोटे मामलों को लंबे समय तक लंबित रखा जा रहा है, जिससे सार्वजनिक कार्यों में देरी हो रही है।
शासन का दिल्ली मॉडल पेश करने के लिए मुख्यमंत्री का सिंगापुर में विश्व नगर सम्मेलन में जाने का कार्यक्रम है लेकिन उपराज्यपाल ने फाइल को अभी मंजूरी नहीं दी है।” पिछले दिनों, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सक्सेना पर आरोप लगाया था कि वह भारतीय जनता पार्टी का पक्ष लेने के लिए “कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं।” उन्होंने यह आरोप तब लगाया था जब उपराज्यपाल ने कोविड महामारी के दौरान यहां सात अस्थायी अस्पतालों के निर्माण में अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए भ्रष्टाचार रोधी शाखा को मंजूरी दे दी थी। इस मामले में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई थी।
सम्बंधित ख़बरें
आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने एक बयान में आरोप लगाया कि उपराज्यपाल चार अधिकारियों के निलंबन को लेकर जनता को ‘गुमराह’ कर रहे हैं। भारद्वाज ने कहा कि उन्होंने भूमि संबंधी भ्रष्टाचार का मामला विधानसभा में उठाया था और सदन की विशेषाधिकार समिति ने इसकी जांच की थी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री की सिंगापुर यात्रा संबंधी फाइल सात जून से मंजूरी के लिए उपराज्यपाल कार्यालय में लंबित है। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार की कई महत्वपूर्ण फाइल को अभी तक उपराज्यपाल से मंजूरी नहीं मिली है, जिनमें मुख्यमंत्री की सिंगापुर यात्रा से जुड़ी फाइल भी शामिल है। फाइल सात जून से उपराज्यपाल के पास है।”
उन्होंने दावा किया कि कई छोटे मुद्दों की फाइलें भी उपराज्यपाल कार्यालय में अटकी हुई हैं। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि यह दिल्ली में शासन को प्रभावित कर सकता है। अधिकारियों ने बताया कि ‘प्रोटोकॉल’ के मुताबिक मुख्यमंत्री समेत किसी भी मंत्री को आधिकारिक विदेश यात्राओं के लिए गृह मंत्रालय से मंजूरी लेनी होती है और मंजूरी के लिए फाइल उपराज्यपाल कार्यालय के जरिए गृह मंत्रालय को भेजी जाती है।
एक सूत्र ने कहा, ‘‘फाइल पिछले तीन हफ्तों से उपराज्यपाल के कार्यालय में अटकी हुई है। दिल्ली के इतिहास में इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ।” सूत्रों ने बताया कि पिछले उपराज्यपाल के समय, मुख्यमंत्री के दौरों से संबंधित फाइलों को मंजूरी दे दी गई थी और एक या दो दिनों में दिल्ली सरकार को वापस भेज दी गई थी। (एजेंसी)
File of kejriwals visit to singapore stuck with lt governor since june 7 claims sources
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जालना में ACB की बड़ी कार्रवाई: GST अधिकारी और टैक्स कंसलटेंट 60 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Jul 29, 2026 | 02:09 PM“किसानों के कपड़े सरकार उतार रही..” राजधानी भोपाल में सरकार से नाखुश किसानों ने उतारे कपड़े; तेज हुआ प्रदर्शन
Jul 29, 2026 | 02:09 PMGuru Purnima 2026: क्यों मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा? जानिए गुरु पूजन की सही विधि, धार्मिक महत्व
Jul 29, 2026 | 02:07 PMYavatmal News: यवतमाल-माहूर नई रेल लाइन को लेकर सांसद प्रतिभा धानोरकर ने रेल मंत्री से की मुलाकात
Jul 29, 2026 | 02:04 PMFriendship Day: बेस्ट फ्रेंड के साथ जरूर देखें दोस्ती पर बनी ये 9 बॉलीवुड फिल्में, याद आ जाएंगे पुराने दिन
Jul 29, 2026 | 02:04 PMपालघर बाढ़ पर एक्शन मोड में सरकार, CM फडणवीस ने इंटीग्रेटेड रिलीफ प्लान और विशेष पैकेज के दिए निर्देश
Jul 29, 2026 | 02:02 PMअसम में देबब्रत सैकिया ने की दिखो नदी बेसिन पुनर्वास परियोजना की मांग, खनन के असर की वैज्ञानिक जांच की अपील
Jul 29, 2026 | 01:59 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














