

Guru Purnima Puja Vidhi :पूरे देशभर में आज गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह दिन गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी तिथि पर महर्षि वेदव्यास का अवतरण हुआ था।
उन्होंने चारों वेदों का विभाजन, महाभारत की रचना तथा 18 पुराणों का संकलन कर मानव समाज को ज्ञान का अमूल्य भंडार प्रदान किया। इसलिए उन्हें आदिगुरु माना जाता है और इस दिन व्यास पूजा भी की जाती है।
यह भी पढ़ें-
इस दिन को 'व्यास पूर्णिमा' भी कहते हैं क्योंकि वेदों का विभाजन और महाभारत जैसे ग्रंथ लिखने वाले महर्षि वेदव्यास का जन्म इसी दिन हुआ था।
'गुरु' शब्द का अर्थ है जो अज्ञान रूपी अंधकार को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाए।
योग परंपरा के अनुसार, इसी दिन आदिदेव भगवान शिव ने सप्तऋषियों को योग का पहला ज्ञान दिया था और वे प्रथम आदिगुरु बने थे।