- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi University Election Today With 21 Candidates
DUSU Election 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय में मतदान जारी, 21 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला
दिल्ली विश्वविद्यालय में आज से छात्र संघ के चुनावों की शुरुआत हो चुकी है। जहां अभी फिलहाल दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के ‘नॉर्थ' और ‘साउथ कैंपस' में शुक्रवार को छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान चल रहे है।
- Written By: प्रिया जैस

छात्र संघ मतदान (सौजन्य-एक्स)
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय में आज से छात्र संघ के चुनावों की शुरुआत हो चुकी है। जहां अभी फिलहाल दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के ‘नॉर्थ’ और ‘साउथ कैंपस’ में शुक्रवार को छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान चल रहे है। इस दौरान छात्र संघ के कई पदों के लिए मतदान किए जाएंगे।
आज दिल्ली विश्वविद्यालय के अलग-अलग कॉलेजों के छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद के चुनाव के लिए वोट डाल रहे हैं। इस चुनाव के दौरान छात्र दो पालियों में मतदान करेंगे। इस दौरान 21 उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
शाम तक डाले जाएंगे वोट
इस मतदान में देखा जाए तो आज लगभग 1.40 लाख छात्र इस मतदान के पात्र हैं। ये मतदान दो चरणों में संपन्न होगे, पहली पाली और दूसरी पाली। सुबह की पहली पाली के छात्र दोपहर एक बजे तक वोट डालेंगे। तो वहीं दूसरी शाम की पाली के लिए छात्र अपराह्न तीन बजे से शाम साढ़े सात बजे तक वोट डालेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
सिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
RCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
RBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
#WATCH | Delhi University Students' Union (DUSU) election taking place today. Visuals from outside Ramjas College. For day classes, voting will be held from 8.30 am to 1 pm while for the evening shift, it will be held from 3 pm to 7.30 pm. Delhi HC yesterday allowed DU to… pic.twitter.com/ncf66vqNST — ANI (@ANI) September 27, 2024
21 उम्मीदवार चुनाव में खड़े
बता दें, कि इस बार दिल्ली विश्वविद्यालय के चुनाव में कुल 21 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है। इनमें अध्यक्ष पद के लिए आठ, उपाध्यक्ष पद के लिए पांच तथा संयुक्त सचिव और सचिव पद के लिए चार-चार उम्मीदवार शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- 1 अक्टूबर से यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करना होगा महंगा, जारी हुए नए टोल टैक्स रेट्स
इस साल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), कांग्रेस समर्थित नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) तथा ‘ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन’ (आइसा) व ‘स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (एसएफआई) के वामपंथी गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है।
अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद
अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी के ऋषभ चौधरी, एनएसयूआई के रौनक खत्री और आइसा की सावी गुप्ता के बीच कड़ी टक्कर हो सकती है। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के भानु प्रताप सिंह, एनएसयूआई के यश नांदल और आइसा के आयुष मंडल के बीच कड़ा मुकाबला होगा।
यह भी पढ़ें- DRDO में नौकरी करने का सुनहरा मौका, 200 पदों के लिए शुरू भर्तियां, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
इसके अलावा संयुक्त सचिव पद के लिए एबीवीपी के अमन कपासिया, एनएसयूआई के लोकेश चौधरी और एसएफआई की स्नेहा अग्रवाल आमने-सामने चुनाव के लिए खड़े हैं। फिलहाल डूसू के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव एबीवीपी से जबकि सचिव एनएसयूआई से हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Delhi university election today with 21 candidates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM










