- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Riots 2020 Case High Court Reserves Order Athar Khans Bail Plea
Delhi Riots Case: अतहर खान की जमानत याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, व्हाट्सऐप चैट से हुआ बड़ा खुलासा
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Delhi Riots 2020 Case: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में फरवरी 2020 में हुए दंगों में लगभग 50 लोगों की मौत हुई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे। अतहर खान 2020 में बड़ी साज़िश के मामले में UAPA के तहत आरोपी है।

Delhi Riots 2020 (सोर्स: सोशल मीडिया)
Delhi High Court On Athar Khan Bail Plea: 2020 में हुए दिल्ली दंगा मामलें में दिल्ली हाई कोर्ट ने मुख्य आरोपी अतहर खान की जमानत याचिका पर सभी पक्ष को सुनने के बाद निर्णय सुरक्षित रख लिया। जस्टिस प्रतिभा एम सिंह और जस्टिस मधु जैन की खंडपीठ मामले की सुनवाई कर रही थी। सुनवाई के दौरान जस्टिस प्रतिभा एम सिंह ने मौखिक रूप से कहा कि व्हाट्सऐप चैट से साफ प्रतीत होता है कि दंगे के लिए साजिश रची गई थी। बता दें कि अतहर खान 2020 में बड़ी साज़िश के मामले में UAPA के तहत आरोपी है। ट्रायल कोर्ट ने अतहर खान की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। जिसके बाद अतहर ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की।
दिल्ली दंगे में हुए थी 50 लोगों की मौत
बता दें कि Delhi Riots 2020: अतहर खान की जमानत याचिका पर हाई कोर्ट का फैसला रखा, व्हाट्सऐप चैट से मिले साजिश रचने के बड़ेउत्तर-पूर्वी दिल्ली में फरवरी 2020 में हुए दंगों में लगभग 50 लोगों की मौत हुई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे। अतहर खान को दंगे की बड़ी साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
अतहर खान के वकील की दलील
मामले की सुनवाई के दौरान अतहर खान की तरफ से पेश हुए अधिवक्ता अर्जुन दीवान ने दलील देते हुए कहा कि गवाह ‘प्लूटो’ के बयान में विरोधाभास है, वह लगातार अपने बयान बदल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: क्यों खाली कराया जा रहा है जिमखाना क्लब? समझें दिल्ली में सरकारी जमीन आवंटन और लीज का पूरा कानून
Shivraj Singh Book: अपनापन’ में दिखेगा पीएम मोदी संग 35 सालों का सफर, शिवराज सिंह चौहान की किताब का विमोचन
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
Quad Summit: मार्को रुबियो बोले- ‘अब सिर्फ बातों तक सीमित नहीं रहा क्वाड बल्कि ठोस कार्रवाई का मंच है’
अधिवक्ता ने यह भी दलील दी कि WhatsApp चैट से यह साफ जाहिर होता है कि अतहर खान केवल शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के बारे में ही बात कर रहे थे। वकील ने यह भी कहा कि ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे यह साबित हो सके कि वह इस साज़िश में सक्रिय रूप से शामिल था। अतहर के पास से कोई हथियार या अन्य कोई सामान बरामद नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें- हाथ कंगन को आरसी क्या… खड़गे का मोदी सरकार पर तंज, बोले- कच्चा तेल सस्ता, फिर पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों?
SPP पांडे ने क्या दी दलील?
SPP पांडे ने दलील देते हुए कहा कि अतहर खान उन अन्य आरोपियों के साथ समानता का दावा नहीं कर सकते जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी है, क्योंकि अतहर के ख़िलाफ सबूत और गवाह भी है। प्लूटो का बयान भी अतहर के खिलाफ ही है। WhatsApp चैट्स से दंगों की साजिश रचने का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है। इन दंगों में 53 लोगों की मौत हो गई थी। जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
क्या था ‘प्लूटो’ का बयान?
चांदबाग में ‘याज़’ के बेसमेंट में बिरयानी पहुंचाने वाले प्लूटो ने अपने बयान में कहा था कि वहां कई लोग दंगों और हत्याओं की साज़िश पर चर्चा कर रहे थे, और अतहर खान भी वहीं था।
Delhi riots 2020 case high court reserves order athar khans bail plea
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक रिंग रोड: भूसंपादन से नाराज किसानों से मिलकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक, समाधान की उम्मीद
May 26, 2026 | 06:06 PMभारत में Elon Musk को बड़ा झटका, Tesla को पछाड़ VinFast ने मचाई धूम, बिक्री में 10 गुना आगे निकली कंपनी
May 26, 2026 | 05:58 PMजबलपुर में मिशनरी स्कूल में शिक्षकों ने नहीं बदला धर्म तो नौकरी से निकाला; SP दफ्तर के बाहर प्रदर्शन
May 26, 2026 | 05:53 PMSummer Fashion: हर फोटो में दिखना है कूल और ग्लैमरस, तो गर्मियों में पहनें इन आउटफिट्स को
May 26, 2026 | 05:52 PMबागलाण में पेट्रोल पंपों पर लगीं लंबी कतारें, सरकार कर रही ईंधन की कालाबाजारी, रोहित पवार का आरोप
May 26, 2026 | 05:49 PMमहाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव से पहले रिसॉर्ट पॉलिटिक्स शुरू, कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल; 15 लाख का ऑफर?
May 26, 2026 | 05:47 PMसूर्यकुमार यादव के ‘T60 Life’ ट्वीट से सोशल मीडिया पर मचा तहलका, नए सफर की शुरुआत कर फैंस को दिया बड़ा सस्पेंस
May 26, 2026 | 05:44 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM













