Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली ब्लास्ट में नया खुलासा, सुनहरी मस्जिद में 3 घंटे खड़ी थी कार; निकलते ही हुआ विस्फोट

Delhi Blast: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने धमाके से ठीक पहले की तस्वीर जारी की है, जिसमें i20 कार सुनहरी मस्जिद के पास सड़क पर जाती दिखाई दे रही है, जो मोहम्मद सलमान के नाम पर रजिस्टर्ड है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Nov 11, 2025 | 10:14 AM

दिल्ली धमाके में शामिल कार की तस्वीर, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Delhi Red Fort Blast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार ब्लास्ट की जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। विस्फोट वाली जगह के आसपास के सीसीटवी कैमरे खंगालने के बाद दिल्ली पुलिस ने बताया कि जिस हुंडई i20 कार में ब्लास्ट हुआ, वह घटना से पहले सुनहरी मस्जिद के पास पार्किंग में करीब 3 घंटे तक खड़ी थी।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह कार 10 नवंबर की दोपहर 3:19 बजे पार्किंग में दाखिल हुई थी और शाम 6:48 बजे पार्किंग से बाहर निकली और इसके महज 4 मिनट बाद ही 6:52 बजे सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर कार में जोरदार धमाका हो गया, जिसकी चपेट में आसपास खड़ी कई और गाड़ियां आ गईं। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।

सुनहरी मस्जिद के पास दिखी थी i20 कार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने धमाके से ठीक पहले की तस्वीर जारी की है, जिसमें i20 कार सुनहरी मस्जिद के पास सड़क पर जाती दिखाई दे रही है। लाल किले के पास नेताजी सुभाष चंद्र बोस मार्ग के ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से चल रही कार के पिछले हिस्से (डिक्की) में जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके की तीव्रता इतनी थी कि आसपास की कई गाड़ियों के शीशे टूट गए और उनमें आग लग गई। लाल किला मेट्रो स्टेशन के कांच भी टूट गए।

सम्बंधित ख़बरें

‘13 फरवरी को संसद में बम चलेगा’, दिल्ली को दहलाने के लिए मेल से आई धमकी, स्कूलों का भी किया जिक्र

पीरागढ़ी फ्लाईओवर मिस्ट्री: साजिश या खुदकुशी? कार में मिली 3 लाशों पर परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल

दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज हिरासत में लिए गए…जनकपुरी हादसे से जुड़ी गतिविधि में पुलिस ने की कार्रवाई

तड़पते युवक को गड्ढे में छोड़ सोने चला गया था ठेकेदार, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

मोहम्मद सलमान के नाम पर रजिस्टर्ड है कार

यह कार हरियाणा के गुरुग्राम नॉर्थ आरटीओ में रजिस्टर्ड थी। इसका नंबर HR 26 7624 था, जो मोहम्मद सलमान नाम के व्यक्ति के नाम पर दर्ज है, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में पुलवामा कनेक्शन भी सामने आया है। सलमान ने i20 कार को जम्मू-कश्मीर के तारिक नामक व्यक्ति को बेचा था।

ये भी पढ़ें: दिल्ली धमाके में बड़ा एक्शन, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया; जल्द बेनकाब होंगे साजिशकर्ता

फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़ रहा कनेक्शन

सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि दिल्ली धमाके का तार उस खतरनाक केमिकल बरामदगी से जुड़ा हो सकता है। पुलिस ने 2,900 किलोग्राम आईईडी बनाने का सामान, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया था। यह बरामदगी जैश-ए-मोहम्मद और अंसर गजवात-उल-हिंद से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़ के दौरान हुई थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो डॉक्टर भी शामिल हैं।

Delhi red fort blast i20 car parked 3 hours in sunehri masjid before blast

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 11, 2025 | 07:57 AM

Topics:  

  • Blasts
  • Delhi
  • Delhi Blast
  • Delhi News
  • Delhi Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.