Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

AIIMS ने जारी की गाइडलाइंस, सोशल मीडिया पर पाबंदी! मरीजों की प्राइवेसी से किया खिलवाड़ तो होगी कार्रवाई

AIIMS Delhi New Guidelines: एम्स दिल्ली में डॉक्टरों और छात्रों के रील्स बनाने पर रोक लगा दी है। मरीजों की प्राइवेसी और संस्थान के नाम-लोगो के इस्तेमाल को लेकर संस्थान ने कड़ी गाइडलाइन जारी की है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jun 25, 2026 | 08:02 PM

एम्स ने नई गाइडलाइन जारी की (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

AIIMS Delhi Bans Hospital Reels: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स), दिल्ली ने संस्थान की गरिमा और मरीजों की गोपनीयता की सुरक्षा बनाए रखने के लिए एक नई गाइडलाइन जारी की है। इसके अनुसार, अब स्टूडेंट्स को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इंस्टीट्यूट के नाम का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी। नए नियम के अनुसार, अस्पताल में मरीजों, उनके परिजनों, मेडिकल रिकॉर्ड या किसी भी प्रकार की पहचान उजागर करने वाले वीडियो या तस्वीरों को इंटरनेट पर शेयर करने पर रोक पाबंदी लगाई गई है।

एम्स ने लगाई पाबंदी

एम्स ने इंस्टीट्यूट के नाम, लोगो और अन्य आधिकारिक पहचान का उपयोग बिना परमिशन के इंटरनेट मीडिया, सोशल मीडिया अकाउंट समेत अन्य डिजिटल मंचों पर शेयर करने पर पाबंदी लगी दी है। एम्स के अनुसार, इस गाइडलाइन का उद्देश्य इंस्टीट्यूट की पहचान का गलत इस्तेमाल को रोकने, मरीजों की निजता की रक्षा और जिम्मेदारी के साथ सोशल मीडिया के उपयोग को बढ़ावा देना है। इसके अलावा परीक्षा, मूल्यांकन के साथ-साथ अन्य गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक रूप से साझा करने पर भी रोक लगाई गई है।

AIIMS Delhi has introduced new social media guidelines for influencers and students associated with the institute. Under the directives, individuals pursuing any course at AIIMS are prohibited from using the AIIMS name for personal branding, self-promotion, offering health… pic.twitter.com/rG8p4uz5LH — Rafeeq Ahamad 🇮🇳 (@Rafeeqsmission) June 25, 2026

सम्बंधित ख़बरें

हाथ में फीता लेकर ताजिया नापने लगे ‘सिंघम’ ASP अनुज चौधरी, मोहर्रम से पहले फिरोजाबाद में किया निरीक्षण-VIDEO

राजा भैया के पिता समेत 13 लोग हाउस अरेस्ट, भदरी किले के बाहर भारी पुलिस बल तैनात; जानें क्या है मामला

CM विजय का फिल्मी स्टाइल, हरी झंडी दिखाने के बाद आम जनता के साथ बस में किया सफर; VIDEO वायरल

‘भोजपुर में एक…’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- गलत है तो कार्रवाई होगी

मरीजों की निजता हो रही प्रभावित

संस्थान के अनुसार, पिछले कई वर्षों में रेजिडेंट डॉक्टरों, चिकित्सकों और मेडिकल छात्रों में अस्पताल कैंपस में रील्स बनाने, उन्हें इंटरनेट पर शेयर करने की प्रवृत्ति में बढ़ोत्तरी देखी गई है। इनके इस रवैये से पेशेंट की प्राइवेसी प्रभावित होने के साथ-साथ संस्थान की छवि पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका बनी रहती है।

ये भी पढ़ें- CM विजय का फिल्मी स्टाइल, हरी झंडी दिखाने के बाद आम जनता के साथ बस में किया सफर; VIDEO वायरल

उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

इन गाइडलाइन्स को न मामने वालों पर एम्स ने कड़ी कार्रवाई का संकेत दिया है। एम्स के अनुसार, इसका उल्लंघन करने वाले कर्मचारियों, छात्रों और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है। प्रशासन के अनुसार, डिजिटल दौर में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के बढ़ते उपयोग से मरीजों की निजता और पेशेवर आचरण के नियमों का पालन करना आवश्यक हो गया है।

Aiims delhi bans medical students doctors hospital campus social media guidelines

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2026 | 08:02 PM

Topics:  

  • Delhi
  • Latest News
  • Medical Sector

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.