दिल्ली में रेड लाइट पर खड़ी बाइकों पर काल बनकर टूटी बस! एक व्यक्ति की मौत, देखें रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO
Delhi Accident:दिल्ली के नंद नगरी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बस ने एक टैक्सी और तीन बाइकों को रौंदा। हादसे में एक युवक की मौत, जबकि दो घायल हो गए, आरोपी ड्राइवर मौके से फरार है।
- Written By: अक्षय साहू
दिल्ली में भीषण सड़क हादसा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Delhi Bus Accident: राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में बुधवार रात एक तेज रफ्तार बस ने टैक्सी और तीन मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, बस उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही थी और नंद नगरी फ्लाईओवर से होते हुए भोपुरा बॉर्डर से खजूरी की तरफ जा रही थी। फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय बस का संतुलन बिगड़ गया और उसने रेड लाइट पर खड़ी एक टैक्सी और तीन मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भी बस आगे बढ़ती रही और एक बाइक सवार को अपने नीचे घसीटते हुए ले गई।
Delhi: A major road accident occurred near Nand Nagri Bus Depot in Northeast Delhi after a DTC bus reportedly hit a motorcycle rider. According to initial reports, 8 to 10 people were trapped under the bus, with 4 to 5 sustaining critical injuries. Police and rescue teams… pic.twitter.com/sMtmtq8NJJ — IANS (@ians_india) June 24, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: समृद्धि महामार्ग पर 3 साल में 444 मौतें, समझिए आखिर बुलढाणा क्यों बना हादसों का हॉटस्पॉट
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
रिपोर्ट का इंतजार करें… प्रशांत किशोर की चेतावनी पर मंत्री मिथिलेश का पलटवार; बोले- कानून का करें सम्मान
बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, पटना-नवादा समेत इन 5 जिलों को मिली नई यूनिवर्सिटी की सौगात; देखें पूरी लिस्ट
घटना से इलाके में हड़कंप
हादसे की सूचना बुधवार रात करीब 9:30 बजे पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि बस पहले टैक्सी से और फिर मोटरसाइकिलों से टकराई थी। सभी घायलों को गुरु तेग बहादुर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति के मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतक की पहचान 27 वर्षीय विनीत के रूप में की है, जबकि रोहित और सूरज नाम के युवकों का इलाज जारी है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि दो मोटरसाइकिलें बस के नीचे फंस गई थीं और मृतक विनीत भी बस के नीचे ही मिला था।
आरोपी चालक मौके से फरार
हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। शुरुआती जांच में बस के तेज रफ्तार होने की बात सामने आई है। घटना के कारण नंद नगरी से हर्ष विहार के बीच करीब तीन किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे यातायात प्रभावित रहा।
यह भी पढे़ं- Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
घटना का वीडियो वायरल
घटना के बाद के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। सामने आए सामने आए एक वीडियो में बस का आगे का शीशा टूटा हुआ दिखाई दे रहा है। साथ ही बस के टायरों में एक मोटरसाइकिल फंसी हुई और घटनास्थल पर खून के धब्बे भी नजर आ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है साथ की बस के ड्राइवर का पता लगाने की कोशिश भी कर रही है।
