दिल्ली में बड़ा हादसा, उद्योग भवन के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, दमकल की 20 गाड़ियों ने पाया काबू
Delhi Fire News: दिल्ली के उद्योग भवन के पास झुग्गियों में आधी रात को भीषण आग लगी। दमकल की 20 गाड़ियों ने पाया काबू, कोई हताहत नहीं, कूलिंग ऑपरेशन और जांच जारी है।
- Written By: अक्षय साहू
दिल्ली उद्योग भवन के पास लगी आग (सोर्स- सोशल मीडिया)
Delhi Udyog Bhawan Fire: राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां उद्योग भवन क्षेत्र के पास स्थित झुग्गियों में बुधबार तड़के भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि इसे बुझाने में दमकल विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल विभाग की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक, फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि आग दोबारा न भड़क सके। दमकल विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आग कैसे लगी इसे लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, जांच जारी है। साथ ही इसमें किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।
#WATCH | Delhi | Fire fighting operations underway in the slums near Udyog Bhawan area. 20 fire fighting units present at the scene. The fire has been brought under control. Further details awaited. pic.twitter.com/dHkX2F6kK5 — ANI (@ANI) June 24, 2026
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 24 जून: आज पूरे देश में ‘वंदे मातरम’ कैंप आयोजित किए जाएंगे
अब वीकेंड पर भी निपटेंगे Traffic Challan, दिल्ली में शुरू होंगी स्पेशल ट्रैफिक कोर्ट
पुलिस कस्टडी से भाग रहा था महरौली का वो दरिंदा, मुठभेड़ में लगी गोली; देखें VIDEO
दोहरे शतक और सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री, जानें 19 वाला कनेक्शन
सेना भवन के पास लगी आग
दिल्ली दमकल विभाग के अधिकारी संदीप दुग्गल ने कहा कि यह सेना भवन के पास है और यह मजदूरों के रहने के लिए एक अस्थायी निर्माण है। उनका कैंप यहीं लगा है। यहां छोटेएलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल हो रहे हैं और अंदर बिजली के तार भी फैले हुए हैं, इसलिए हम आग लगने की सही वजह तो नहीं बता सकते लेकिन इन 2 वजहों में से कोई एक हो सकती है। इसमें लगभग 25 गाड़ियां शामिल थीं। आग बुझाने में लगभग तीन घंटे लगे।
हालाकि, अच्छी बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। मौके पर दमकल विभाग के अन्य संबंधित एजेंसियों के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
बिजली के पैनल से शुरू हुई आग
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग कथित तौर पर बिजली के पैनल से शुरू हुई और देखते ही देखते आसपास की झुग्गियों तक फैल गई। आग की चपेट में आने से झुग्गियों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना होते ही मजदूर तुरंत बाहर निकल आए, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। फिलहाल किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है।
यह भी पढ़ें- Explainer: 100 में से 10 कत्ल की वजह मोहब्बत! राजा रघुवंशी से सौरभ राजपूत तक, क्यों जानलेवा बन रहा है ये इश्क?
हालांकि, आग के कारण मजदूरों की पूरी गृहस्थी नष्ट हो गई। मजदूरों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें अपनी जान बचाने के लिए तुरंत बाहर निकलना पड़ा। इस दौरान वे अपने सामान को बाहर निकालने का मौका नहीं पा सके, जिससे उनका सारा सामान आग में जल गया।
