दिल्ली पुलिस ने 3 आतंकियों को किया गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को थे मारने वाले!
Delhi Police: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को आतंकियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस की स्पेशल सेल ने अलग-अलग राज्यों से 3 से अधिक आतंकियों को गिरफ्तार किया है।
- Written By: रंजन कुमार
दिल्ली पुलिस और आतंकी।
Terrorist Arrested: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तीन से ज्यादा आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये आतंकी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़े थे। पकड़े गए सभी आतंकी नॉर्थ इंडिया के रहने वाले हैं।
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल इस इनपुट पर भी जांच कर रही है कि आतंकवादियों के निशाने पर कहीं लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई तो नहीं था। 27 अक्टूबर को अनमोल ने अपने वकील के जरिए कोर्ट में एप्लीकेशन लगाकर ये दावा किया था कि पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से उसे जान का खतरा है। अनमोल की गुहार पर NIA में लगी थी अदालत
MP-UP और पंजाब से दबोचे गए
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ये गिरफ्तारियां मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पंजाब से की हैं। दिल्ली में 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के पास ब्लास्ट हुआ था। इस ब्लास्ट में 15 लोगों की मौत हो गई थी। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इस घटना में कई वाहन भी जलकर खाक हो गए। इस ब्लास्ट के बाद जब जांच हुई तो चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। ब्लास्ट के पीछे कई डॉक्टरों की चेन सामने आई थी, जिनके तार आतंकवाद के आकाओं से जुड़े थे।
सम्बंधित ख़बरें
BRICS NSA Meeting 2026: भारत में होगी ब्रिक्स देशों के NSA की अहम बैठक, चीनी विदेश मंत्री वांग यी होंगे शामिल
दिल्ली के शाहदरा स्टेशन पर बवाल! ट्रेन में चढ़ते समय हाथापाई में यूपी के व्यक्ति की मौत, देखते रहे लोग- VIDEO
भोपाल ATS का बड़ा एक्शन: 5 राज्यों में फैले संदिग्ध आतंकी नेटवर्क का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के शाहदरा में एक घर में लगी आग, मौके पर मौजूद 6 दमकल की गाड़ियां, मची अफरा-तफरी
देश भर से कई डॉक्टर हो चुके हैं गिरफ्तार
इसके बाद ताबड़तोड़ छापे में कई डॉक्टरों को देश भर से गिरफ्तार किया गया था। जिस कार की मदद से लाल किले के पास ब्लास्ट किया गया था, उसे एक डॉक्टर उमर ही चला रहा था। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इसके बाद से दिल्ली पुलिस आतंकवाद के मुद्दे पर अलर्ट मोड में है। आतंकियों को पकड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: ‘भारत के 15 आतंकवादियों को मारा…,’ TTP की मार से बौखलाया पाकिस्तान, लगाने लगा झूठे आरोप
आतंकियों के आपस में नहीं थे अच्छे संबंध
हाल में खबर भी सामने आई थी कि दिल्ली में जो ब्लास्ट हुआ था, उसमें शामिल आतंकियों के आपस में संबंध अच्छे नहीं थे, क्योंकि उमर कश्मीर में बुरहान वानी और जाकिर मूसा का उत्तराधिकारी बनना चाहता था। वहीं, फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल में पकड़े गए सभी आतंकी अल-कायदा (AQIS) की विचारधारा से प्रभावित थे। उमर के बारे में सूचना आई थी कि वह ISIS और जैश की विचारधारा से प्रभावित था।
