Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बुमराह ने मैदान पर मचाया गदर और X पर भिड़ गई 3 राज्यों की पुलिस! सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कीवियों की शिकायत

T20 World Cup 2026: सोशल मीडिया पर तीन राज्यों दिल्ली-गुजरात और यूपी पुलिस ने मजेदार पोस्ट किए, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोगों को इनके बीच की यह जुगलबंदी काफी पसंद आ रही है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Mar 09, 2026 | 01:58 PM

टीम इंडिया बनी विश्व विजेता (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

ICC Men’s T20 World Cup में टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। हर कोई अपने-अपने अंदाज में इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस, अहमदाबाद पुलिस और यूपी पुलिस के बीच हुई मजेदार जुगलबंदी भी खूब चर्चा में है। X (ट्विटर) पर तीनों के मजाकिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं।

दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार (8 मार्च) को खेले गए मुकाबले के दौरान दिल्ली पुलिस ने अहमदाबाद पुलिस को टैग करते हुए एक मजेदार पोस्ट किया। इसके बाद अहमदाबाद पुलिस ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया। वहीं, ट्वीट्स की इस मजेदार बातचीत में यूपी पुलिस भी शामिल हो गई और माहौल को और दिलचस्प बना दिया।

दिल्ली पुलिस का मजाकिया अंदाज

सबसे पहले दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर टीम इंडिया की जबरदस्त बल्लेबाजी पर मजेदार टिप्पणी की। जब भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की धुनाई कर रहे थे, तब दिल्ली पुलिस ने पोस्ट में लिखा,  “डियर अहमदाबाद पुलिस, आपको कीवी खिलाड़ियों की तरफ से गेंद गायब होने की शिकायत मिल सकती है। लेकिन इसे गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हमारे बल्लेबाज ही उन्हें स्टैंड्स में भेज रहे हैं।”

सम्बंधित ख़बरें

अभिषेक शर्मा का सपना हुआ पूरा, पिता ने बताया कैसे अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद देखा था ये ख्वाब

T20 World Cup 2026: ‘हर दर्द ने मुझे मजबूत बनाया…’, खिताब जीतने के बाद संजू सैमसन ने किया बड़ा खुलासा

T20 World Cup 2026 की टीम में इन खिलाड़ियों को लगी लॉट्ररी, जीत के बावजूद भी ICC ने भारत से नहीं चुना कप्तान

ICC ने चुनी T20 वर्ल्ड कप 2026 टीम ऑफ द टूर्नामेंट, 4 भारतीय खिलाड़ी शामिल, पाक बल्लेबाज ने भी मारी एंट्री

Dear @AhmedabadPolice 👮‍♂️,
You may get ball disappearance complaints from Kiwi’s 🇳🇿
No need to take it seriously…🚫 it’s our batsmen sending them to the stands 🏏🇮🇳#INDvNZ#T20WorldCup2026final#IndiaVsNewZealand — Delhi Police (@DelhiPolice) March 8, 2026

इस पर अहमदाबाद पुलिस ने भी मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए लिखा कि इस जानकारी के लिए धन्यवाद। हमने इस मामले की सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है।

यूपी पुलिस ने दिया अपडेट

इसके बाद यूपी पुलिस भी इस बातचीत में कूद पड़ी। यूपी पुलिस ने दोनों ट्वीट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए एक “केस स्टेटस अपडेट” पोस्ट किया। इसमें लिखा गया-

“पिछली शिकायत: गेंद गायब हो रही है।
नई शिकायत: पूरी बैटिंग लाइनअप गायब हो रही है।
हमारा अंदाजा: यह कोई लॉ एंड ऑर्डर की समस्या नहीं है… यह Jasprit Bumrah हैं।”

CASE STATUS UPDATE 🚔 Earlier complaint: Ball going missing.
New complaint: Entire batting lineup going missing.
Our assessment: This is not a law & order problem.
This is Bumrah. 🎯🇮🇳#INDvNZ #T20WorldCup2026Final pic.twitter.com/218PYJQ9r6
— UP POLICE (@Uppolice) March 8, 2026

यह भी पढ़ें- ‘कोच साहब के चेहरे पर हंसी…किलर कॉम्बो’, अरसे बाद धोनी ने किया पोस्ट, गंभीर की तारीफ में कही ये बात

तीनों पुलिस विभागों के ये मजेदार पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग इनकी जुगलबंदी को खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं फाइनल में जीत के साथ भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार ICC Men’s T20 World Cup का खिताब अपने नाम किया और अपना टाइटल सफलतापूर्वक डिफेंड किया। इसी के साथ भारत तीन बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गया है।

India win t20 world cup 2026 delhi police up police hilarious moment with ahmedabad police viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 09, 2026 | 01:58 PM

Topics:  

  • Ahmedabad
  • Delhi Police
  • Jasprit Bumrah
  • T20 World Cup 2026
  • Uttar Pradesh Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.