- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Police Action For Violation Of Traffic Rules On Holi And Shab E Barat 2450 People Fined
दिल्ली: होली और शब-ए-बारात पर ट्रैफिक नियम उल्लंघन को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2,450 लोगों पर जुर्माना लगाया
- Written By: आसिफ सईद

Representative Photo
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने शनिवार को यहां होली (Holi) और शब-ए-बारात (Shab-e-Barat) के मौके पर शराब पीकर वाहन चलाने समेत यातायात नियमों का उल्लंघन (Traffic Rules Violation) करने को लेकर 2,450 से अधिक लोगों पर जुर्माना (Fine) लगाया।
एक अधिकारी ने कहा, ‘‘विभिन्न यातायात उल्लंघनों को लेकर कुल 2,456 चालान जारी किये गये जिनमें ज्यादातर बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने को लेकर थे।” शुक्रवार शाम को एक दुर्घटना में 13 साल के एक लड़के की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गये थे। इस हादसे में बारापुला फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार कार ने एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी थी।
पुलिस के आंकड़े के अनुसार 1,921 लोगों पर बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने, 314 पर दोपहिया वाहन पर तीन लोगों के सवार होने, 196 लोगों पर नशे में गाड़ी चलाने एवं 25 लोगों पर खतरनाक ढंग से वाहन चलाने को लेकर जुर्माना लगाया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, गेट तोड़कर अंदर घुसी तेज रफ्तार कार; जांच में जुटी पुलिस
वकील नहीं अब खुद मोर्चा संभालेंगे केजरीवाल, हाई कोर्ट में जज के सामने दी ऐसी अर्जी कि मच गया हड़कंप
दिल्ली-मुंबई को थी दहलाने की साजिश, पुलिस ने ISIS और जैश के दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) विवेक किशोर ने इससे पहले कहा था, ‘‘दिल्ली यातायात पुलिस ने व्यापक इंतजाम किये हैं। यातायात पुलिस के कर्मियों को प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर तैनात किया जाएगा। यातायात टीम विभिन्न इलाकों में लगायी जाएंगी। हम आप सभी से यातायात नियमों का पालन करने का अनुरोध करते हैं। शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाएं, दोपहिया वाहनों पर तीन लोग सवार न हों और बिना हेलमेट के दोपहिया वाहनों से न चलें।” दिल्ली पुलिस ने पिछले साल होली पर 3,282 लोगों पर जुर्माना लगाया था।
Delhi police action for violation of traffic rules on holi and shab e barat 2450 people fined
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CSK को मिली डबल खुशखबरी, ब्रेविस के बाद MS Dhoni भी हुए फिट; इस मुकाबले में दिखेंगे खेलते
Apr 06, 2026 | 03:59 PMमहाभारत का चक्रव्यूह क्या था? आसान भाषा में समझें ये खतरनाक युद्ध रणनीति
Apr 06, 2026 | 03:53 PM‘मैं चार बार के मुख्यमंत्री की बहू हूं…’, नामांकन सभा में भावुक हुईं सुनेत्रा पवार; अजित दादा को किया याद
Apr 06, 2026 | 03:45 PMईरान का सूपड़ा साफ करने को तैयार ट्रंप! US ने तैनात की घातक स्टेल्थ मिसाइलें, एक मिशन में होगा सब खाक
Apr 06, 2026 | 03:41 PMAkshay Kumar Release Date: भूत बंगला का ट्रेलर जारी, अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की पुरानी जोड़ी अब पड़ रही है फीकी
Apr 06, 2026 | 03:35 PMदिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, गेट तोड़कर अंदर घुसी तेज रफ्तार कार; जांच में जुटी पुलिस
Apr 06, 2026 | 03:21 PM‘मौत का कुआं’ देख विदेशी हुआ हैरान, 20 रुपये का नोट झपटते ही बोला- ये सिर्फ इंडिया में!
Apr 06, 2026 | 03:19 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM













