दिल्ली-मुंबई को थी दहलाने की साजिश, पुलिस ने ISIS और जैश के दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार

Kurla Terror Suspects Detained: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और महाराष्ट्र एटीएस ने संयुक्त ऑपरेशन में मुंबई के कुर्ला से आईएसआईएस और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।
isis jaish terror plot toy car bomb suspects detained kurla mumbai
Mumbai terror plot (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mumbai Terror Plot: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और महाराष्ट्र एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुंबई के कुर्ला इलाके से दो संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया है। दोनों के संबंध आतंकी संगठनों आईएसआईएस और जैश-ए-मोहम्मद से होने की आशंका जताई जा रही है। खुफिया इनपुट मिलने के बाद दिल्ली और महाराष्ट्र की एजेंसियों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। कार्रवाई के दौरान संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे प्रारंभिक पूछताछ की गई। जांच एजेंसियों को शक है कि ये दोनों युवक बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे।

टॉय कार में विस्फोटक लगाकर धमाके की रची थी साजिश

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों की योजना दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में टॉय कार में विस्फोटक लगाकर धमाका करने की थी, ताकि अधिक से अधिक नुकसान पहुंचाया जा सके। हालांकि समय रहते कार्रवाई होने से यह साजिश नाकाम कर दी गई।

दोनों संदिग्धों को पूछताछ के लिए दिल्ली भेजा जाएगा

महाराष्ट्र एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में कुछ अन्य युवाओं की भी भूमिका संदिग्ध लग रही है, जिन पर एजेंसियां नजर रखे हुए हैं। फिलहाल दोनों संदिग्धों को आगे की जांच और पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही हैं और संभावित नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश जारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com