- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Liquor Policy Case High Court Hearing Kejriwal Sisodia March 16 Update
केजरीवाल-सिसोदिया की ‘क्लीन चिट’ बचेगी या बढ़ेगी मुश्किल? दिल्ली हाई कोर्ट में आज महा-सुनवाई, टिकीं सबकी नजरें
CBI vs AAP: दिल्ली शराब नीति मामले में आज हाई कोर्ट में अहम सुनवाई है। केजरीवाल और सिसोदिया समेत 23 लोगों को मिली क्लीन चिट के खिलाफ सीबीआई की याचिका पर अदालत अपना रुख साफ करेगी।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

अरविंद केजरीवाल, फोटो- सोशल मीडिया
Delhi Excise Policy Case: दिल्ली की सियासत और कानूनी गलियारों में आज हलचल तेज है। साल 2021-22 की आबकारी नीति को लेकर चल रहे विवाद में आज यानी 16 मार्च का दिन बेहद निर्णायक साबित होने वाला है। पिछले कुछ दिनों से शांत दिख रहे इस मामले में अचानक उस वक्त उबाल आ गया, जब दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को नोटिस जारी कर दिया।
आज अदालत की बेंच यह तय करेगी कि निचली अदालत से इन सभी दिग्गजों को जो ‘क्लीन चिट’ मिली थी, वह बरकरार रहेगी या फिर जांच एजेंसियों की दलीलों के बाद यह कानूनी लड़ाई एक नया मोड़ लेगी। मुख्यमंत्री और पूर्व उपमुख्यमंत्री के लिए आज की कार्यवाही उनके राजनीतिक भविष्य के लिहाज से भी काफी संवेदनशील मानी जा रही है।
निचली अदालत से मिली राहत पर हाई कोर्ट का क्या होगा रुख?
इस पूरे मामले की जड़ 27 फरवरी 2026 को आए राउज एवेन्यू कोर्ट के उस आदेश में है, जिसने केजरीवाल और सिसोदिया समेत 23 लोगों को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया था। निचली अदालत ने तब सीबीआई की जांच को ‘निराधार’ बताते हुए उसे कड़ी फटकार लगाई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Delhi Mayor Election: MCD में बीजेपी का दबदबा बरकरार, प्रवेश वाही मेयर और डिप्टी मेयर चुनी गईं मोनिका पंत
Excise Policy Case: ट्रायल कोर्ट से नहीं मिले रिकॉर्ड; अब सोमवार को अगली सुनवाई, आप नेताओं ने किया बहिष्कार
दिल्ली HC में ऑनलाइन सुनवाई के बीच चला पोर्न वीडियो, ‘यूएस बेस्ड हैकिंग’ का दावा; मचा हड़कंप
राघव चड्ढा को बचाने की प्रियंका चोपड़ा ने ली थी गारंटी? नवजोत कौर ने ईडी की रेड और बगावत का खोला कच्चा चिट्ठा!
हालांकि, केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है। पिछली सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने आरोपियों के आरोपमुक्त होने के आदेश पर पूरी तरह रोक तो नहीं लगाई, लेकिन इसे प्रभावी मानने से भी इनकार कर दिया था। आज की सुनवाई में जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच यह देखेगी कि क्या वाकई सीबीआई के पास पर्याप्त सबूत हैं या फिर निचली अदालत का फैसला ही अंतिम सत्य बनेगा।
100 करोड़ की रिश्वत और 170 मोबाइल फोन नष्ट
सॉलीसिटर जनरल तुषार मेहता ने सीबीआई की ओर से अदालत में इस मामले को ‘सबसे बड़े भ्रष्टाचार घोटालों में से एक’ करार दिया है। जांच एजेंसी का दावा है कि इस नीति को इस तरह तैयार किया गया था कि कुछ खास निजी कारोबारियों को फायदा पहुंचे, जिसमें 12 प्रतिशत का निश्चित मुनाफा तय किया गया और उसमें से 6 प्रतिशत हिस्सा रिश्वत के तौर पर लिया गया।
सीबीआई के अनुसार, करीब 90 से 100 करोड़ रुपये की रिश्वत की व्यवस्था की गई थी, जिसमें से 44.54 करोड़ रुपये गोवा विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल किए गए। एजेंसी ने यह भी आरोप लगाया है कि करीब 36 लोगों ने 170 से ज्यादा मोबाइल फोन बदले या नष्ट कर दिए ताकि डिजिटल साक्ष्य खत्म किए जा सकें। आज इन तथ्यों पर हाई कोर्ट की टिप्पणी मामले की दिशा बदल सकती है।
केजरीवाल-सिसोदिया का फिर शुरू होगी कानूनी संघर्ष?
आम आदमी पार्टी का पक्ष रखते हुए सांसद संजय सिंह ने पहले ही कहा था कि सीबीआई को अभी तक हाई कोर्ट से कोई ‘स्टे’ नहीं मिला है, जो उनके लिए एक बड़ी नैतिक जीत है। लेकिन दूसरी तरफ, हाई कोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह प्रवर्तन निदेशालय के धनशोधन मामले की कार्यवाही को तब तक स्थगित रखेगी जब तक हाई कोर्ट में यह वर्तमान सुनवाई पूरी नहीं हो जाती।
यह भी पढ़ें: रातभर इंतजार करते रहे नेता, कांग्रेस के 4 विधायक ‘नॉट रिचेबल’…बिहार में राज्यसभा के लिए वोटिंग से पहले खेला!
इसका मतलब यह है कि अगर आज हाई कोर्ट सीबीआई की दलीलों से सहमत होती है, तो इन सभी नेताओं की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। कानून के जानकारों का मानना है कि इस स्तर पर अदालत केवल यह देखती है कि क्या मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त ‘संदेह’ मौजूद है, न कि गवाहों की विश्वसनीयता की गहन जांच की जाती है।
Delhi liquor policy case high court hearing kejriwal sisodia march 16 update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘अमेरिकी बेस सिर्फ एक छलावा’: खामेनेई ने दी ट्रंप को सीधी चुनौती, होर्मुज पर अब ईरान का होगा नया कानून!
Apr 30, 2026 | 05:17 PMजीशान सिद्दीकी की उम्मीदवारी पर NCP में रार, आनंद परांजपे थामेंगे शिवसेना का दामन! मिटकरी भी नाराज
Apr 30, 2026 | 05:09 PMTMC जाएगी, BJP आएगी…बंगाल चुनाव पर भाजपा सांसद के कड़े बोल, कहा- गुंडागर्दी की भाषा बोल रही टीएमसी
Apr 30, 2026 | 05:09 PMNarasimha Jayanti: आज नरसिंह जयंती की रात बिना किसी को बताए कर लें ये अचूक उपाय, निपट जाएंगे दुश्मन भी!
Apr 30, 2026 | 05:07 PMधार में एक साथ जलीं 8 चिताएं, अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़, हर किसी की आंखें हो गईं नम
Apr 30, 2026 | 05:04 PMसड़क पर लड़की से बदसलूकी करता दिखा युवक, लड़की बोली- फ्यूचर हसबैंड है; वीडियो वायरल
Apr 30, 2026 | 04:59 PM8th Pay Commission: नए वेतन आयोग पर बड़ी खबर, सरकार ने 31 मई तक बढ़ाई ये डेडलाइन; आपकी सैलरी पर क्या असर?
Apr 30, 2026 | 04:50 PMवीडियो गैलरी

Exit Poll Analysis: सच या महज अंदाजा? जानें 2004 में कैसे फेल हुए थे सारे सर्वे और क्या है इतिहास, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:29 PM
उपराष्ट्रपति वेंस को पेंटागन पर शक, क्या राष्ट्रपति ट्रंप को अंधेरे में रख रही है अमेरिकी सेना? देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:27 PM
‘दिल्ली के सामने नहीं झुकेगा बंगाल’, मतदान के बाद अभिषेक बनर्जी ने BJP को दी खुली चुनौती- VIDEO
Apr 29, 2026 | 10:02 PM
Saayoni Ghosh: ग्लैमर की दुनिया से सियासत के शिखर तक, कैसे बनीं ममता बनर्जी की ‘फायरब्रांड’ नेता? VIDEO
Apr 29, 2026 | 09:50 PM
‘राजा हम शर्मिंदा हैं, तेरा कातिल…’, सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर छलका भाई का दर्द, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 08:13 PM
झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM














