धार में एक साथ जलीं 8 चिताएं, अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़, हर किसी की आंखें हो गईं नम

Eight Family Member Died: धार पिकअप हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, एक साथ जलीं 8 चिताएं, अंतिम संस्कार में उमड़ी भारी भीड़ ने नम आंखों से दी विदाई
Eight Family Member Funeral In Dhar
8 लोगों का अंतिम संस्कार (सोर्स- नवभारत)
Published on
Updated on

Dhar Accident: धार में पिकअप वाहन के पलटने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें से 8 लोग एक ही परिवार के थे, जिनका आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी और एक साथ 8 चिताओं को जलते देख हर किसी की आंखों में पानी आ गया।

हादसे में नयापुरा के रहने वाले एक ही परिवार के जान गंवाने वाले लोगों में 4 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं। इनके शव जैसे ही आज गांव पहुंचे तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने आठों चिताओं को पास-पास सजाया और अंतिम संस्कार कर दिया।

मंत्री सावित्री ठाकुर भी पहुंचीं

अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे दुख की इस घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया। मंत्री सावित्री ठाकुर भी मौके पर पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। साथ ही आर्थिक सहायता भी दी।

कब और कैसे हुआ था हादसा?

धार के चिकलिया में बुधवार शाम 46 मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन बेकाबू होकर पलट गया था। हादसे में कई लोग वाहन के नीचे दब गए। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हो गए। 10 घायलों को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। मृतकों में 9-9 साल की 2 बच्चियां भी शामिल हैं।

मुआवजे का एलान

इधर हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया है। PM मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने का एलान किया है, जबकि CM मोहन ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com