Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 2 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली हाईकोर्ट ने किए 138 जजों के ट्रांसफर; NEET पेपर लीक केस को मिला नया जज, अब इन्हें मिली जिम्मेदारी

Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट ने हायर ज्यूडिशियल सर्विस (DHJS) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 138 जजों का तबादला किया है। NEET-UG पेपर लीक मामलों की सुनवाई अब विशेष CBI जज अजय गुप्ता करेंगे।

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Aug 02, 2026 | 08:27 AM

दिल्ली हाईकोर्ट (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Delhi High Court Judge Transfer: दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए निचली अदालतों में तैनात कुल 138 जजों का तबादला कर दिया है। हाई कोर्ट की ओर से जारी आदेश के अनुसार NEET-UG मामलों की सुनवाई कर रहे विशेष अदालत के जजों को NIA स्पेशल कोर्ट में भेजा गया है। इसके साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट ने NEET पेपर लीक से जुड़े मुकदमों की सुनवाई के लिए बनी स्पेशल कोर्ट की जिम्मेदारी अब विशेष CBI जज अजय गुप्ता को सौंपी है।

अजय गुप्ता को मिली पेपर लीक केस की जिम्मेदारी

बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट के आदेशानुसार अजय गुप्ता को NEET पेपर लीक मामलों की समर्पित अदालत की जिम्मदारी दी गई है। अब अजय गुप्ता सुनवाई की कमान संभालेंगे। सभी संबंधित जजों को जल्द से जल्द अपने नए पदों का निर्वहन करने के आदेश दिए गए है।

राउज एवेन्यू कोर्ट में 13 नए जजों की नियुक्ति

बताया जा रहा है कि इस सबसे बड़े तबादले का उद्देश्य स्पेशल कोर्ट में लंबित मामलों की सुनवाई के कार्यों में तेजी लाना है। साथ ही न्यायिक संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करके बेहतर न्यायिक व्यवस्था बनाना है। इस बड़े फेरबदल के साथ ही राउज एवेन्यू कोर्ट में 13 नए जज नियुक्त किए गए हैं। भ्रष्टाचार निरोध और संवेदनशील मामलों के लिए दिल्ली हाईकोर्ट ने राउज एवेन्यू के स्पेशल कोर्ट में 13 नए जजों की बहाली की है।

सम्बंधित ख़बरें

आवारा पशु से एक्सीडेंट हुआ तो अब सरकार को देना होगा मोटा मुआवजा! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला

बॉम्बे हाईकोर्ट ने छत्रपति संभाजीनगर मनपा आयुक्त को थमाया नोटिस, आश्वासन के बाद भी अवैध निर्माण तोड़ने का आरोप

हाईकोर्ट से इंसाफ मिलेगा…उम्रकैद की सजा के बाद ताहिर हुसैन का पहला बयान, अंकित शर्मा की हत्या का है मामला

दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची उमर खालिद की याचिका, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब, 27 अगस्त को सुनवाई

यह भी पढ़ें- दिल्ली के उत्तरी जिले में देर रात महसूस हुए 2.9 तीव्रता के भूकंप के झटके, जानिए क्यों बार-बार हिलती है राजधानी

विशेष NIA कोर्ट से 6 जजों का तबादला

अन्य गंभीर मामलों की सुनवाई के लिए ये सभी जज UAPA, NIA, NDPS और मकोका जैसे मामलों की सुनवाई करेंगे। दूसरे जिला अदालतों के विशेष NIA कोर्ट से 6 जजों का तबादला राउज एवेन्यू स्थित नए स्पेशल एक्सक्लूसिव एनआईए कोर्ट में किया गया है। इन 6 जजों के नाम है- अनु ग्रोवर बालीगा, विकास ढुल, प्रशांत शर्मा, अमित बंसल, किरण बंसल और पुलस्त्य प्रमाचल। सभी जज 4 अगस्त से कार्य शुरू करेंगे। मकोका और NDPS कोर्ट को अब कई जिलों से शिफ्ट कर राउज एवेन्यू में स्थापित कर दिया गया है।

Delhi high court transfers judges neet ug paper leak cases special cbi judge

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2026 | 08:27 AM

Topics:  

  • Delhi High Court
  • High Court
  • high level investigation

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.