Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 31 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची उमर खालिद की याचिका, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब, 27 अगस्त को सुनवाई

Umar Khalid Bail; दिल्ली हाईकोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगा मामले में पूर्व JNU छात्र उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। कोर्ट में अगली सुनवाई 27 अगस्त को होगी।

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Jul 31, 2026 | 01:18 PM

उमर खालिद और शलजील ईमाम (सोर्स-डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Delhi High Court Notice Sharjeel Imam Umar Khalid Bail Plea : दिल्ली हाईकोर्ट ने 2020 के दंगों की साजिश के मामले में जमानत की मांग करने वाले पूर्व JNU छात्र उमर खालिद की याचिका पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है। मामले में अगली सुनवाई के लिए 27 अगस्त की तारीख तय की गई है।

हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

जस्टिस प्रतिभा एम. सिंह और विकास महाजन की बेंच ने शुक्रवार को उमर खालिद की जमानत याचिका पर सुनवाई की। बेंच ने उमर खालिद की नियमित जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने खालिद की उस याचिका पर भी नोटिस जारी किया, जिसमें उसने अंतरिम जमानत की मांग की है।

इसके बाद बेंच ने मामले की सुनवाई के लिए 27 अगस्त की तारीख तय की। इसी दिन सह-आरोपी शरजील इमाम की जमानत याचिका पर भी सुनवाई होगी।

सम्बंधित ख़बरें

खून से सनी वर्दी, सिर पर लगे टांके; फिर भी कहा- कुछ नहीं हुआ, दिल्ली पुलिस ने छात्रों को नहीं ठहराया जिम्मेदार

अमित शाह से मिले अजीत डोभाल, CJP पर बड़े एक्शन की तैयारी? संसद में हाईलेवल बैठक के बाद बढ़ी अटकलें

आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर होगी कार्रवाई…NEET प्रदर्शन पर सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों पर नहीं होगा एक्शन

जंतर-मंतर पर फिर जुटने लगे छात्र…दिल्ली पुलिस के फूले हाथ-पांव! प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी इंतजाम

ट्रायल कोर्ट ने पहले खारिज की थी जमानत

ट्रायल कोर्ट ने 4 जुलाई को उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद दोनों ने हाईकोर्ट का रुख किया।

अपने आदेश में ट्रायल कोर्ट ने कहा कि यूएपीए मामलों में लंबे समय तक मुकदमा चलने के आधार पर जमानत देने के सवाल पर सुप्रीम कोर्ट ने मामला बड़ी पीठ को भेज रखा है। ऐसे में जब तक इस कानूनी विवाद पर अंतिम फैसला नहीं आ जाता, अदालत इस आधार पर जमानत नहीं दे सकती।

पहले भी खारिज हो चुकी हैं जमानत याचिकाएं

उमर खालिद और शरजील इमाम ने पहले भी दो बार जमानत के लिए याचिकाएं दाखिल की थीं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट तक दोनों की याचिकाएं खारिज कर दी गईं।

यह भी पढ़ें 1 लाख जहाजों में लगेंगे ISRO के ट्रांसपोंडर, अब इस ऐप से सुरक्षित रहेंगे भारतीय मछुआरे

2020 के दंगों से जुड़ा है मामला

यह मामला 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर हुए दंगों से जुड़ा है, जिनमें 50 से अधिक लोगों की मौत हुई और सैकड़ों लोग घायल हुए। दंगों को भड़काने की साजिश रचने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

इस मामले में आरोप है कि खालिद ने दंगे भड़काने की एक बड़ी साजिश रची थी। खालिद को सितंबर 2020 में गिरफ्तार किया गया था, वह तब से जेल में है।

-IANS

Umar khalid bail plea delhi high court issues notice to police

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2026 | 01:18 PM

Topics:  

  • Delhi High Court
  • Delhi Police
  • umar Khaleed

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.