- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi High Court Considers Bibhav Kumars Petition Worthy Of Hearing In Swati Maliwal Assault Case
Swati Maliwal assault case: दिल्ली हाईकोर्ट ने बिभव कुमार की याचिका को माना सुनवाई योग्य
दिल्ली हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व चेयरमैन के साथ हुई कथित मारपीट के मामले में आरोपी बिभव कुमार की याचिका को सुनवाई योग्य माना है। इतना ही नहीं, उच्च न्यायालय ने दिल्ली पुलिस को इस संबंध में एक नोटिस भी जारी की है।
- Written By: अभिषेक सिंह

स्वाति मालिवाल केस में बिभव कुमार की याचिका को दिल्ली HC ने माना सुनवाई योग्य (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व चेयरमैन के साथ हुई कथित मारपीट के मामले में आरोपी बिभव कुमार की याचिका को सुनवाई योग्य माना है। इतना ही नहीं, उच्च न्यायालय ने दिल्ली पुलिस को इस संबंध में एक नोटिस भी जारी की है।
स्वाति मालीवाल के साथ हुई कथित बदसलूकी के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपी बिभव कुमार की याचिका का सुनवाई योग्य करार दिया है। सोमवार को मामले कि सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने यह आदेश दिया है। मामले में जस्टिश स्वर्ण कांता शर्मा ने केस को रोस्टर बेंच के सामने सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है। इस मामले पर अब आठ जुलाई को अगली सुनवाई होगी।
दिल्ली पुलिस ने किया नोटिस का विरोध
दिल्ली उच्च न्यायालय ने केस को लेकर दिल्ली पुलिस को एक नोटिस भी जारी किया है। याचिका पर 31 मई को सुनवाई करने के बाद ही निर्णय के लिए सुरक्षित रखा गया था। वहीं, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में याचिका पर नोटिस जारी करने का विरोध भी किया था।
सम्बंधित ख़बरें
झूठा गवाह बनाकर फंसाने की साजिश? राउज एवेन्यू कोर्ट ने लगाई लताड़…तो CBI ने तैयार कर लिया नया ‘प्लान’
राजपाल यादव ने बेल पर जेल से बाहर आते ही दिया बड़ा बयान, बोले- मैं चलती-फिरती चेक बुक हूं
‘हेनरी’ के लिए EX ब्वॉयफ्रेंड से भिड़ीं महुआ मोइत्रा, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला, जानिए क्या है पूरी कहानी?
यूएई में हिरासत में मेजर विक्रांत जेटली, दिल्ली हाईकोर्ट ने सेलिना जेटली और भाभी को साथ काम करने की दी नसीहत
दिल्ली पुलिस ने उठाई आपत्तियां
शुरुआत में दिल्ली पुलिस की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता संजय जैन ने याचिका पर प्रारंभिक आपत्तियां उठाई थीं। उन्होंने कहा था कि कुमार की याचिका सुनवाई योग्य नहीं है। जिसके पीछे तर्क यह दिया क्योंकि कुमार ने अपनी याचिका में यह नहीं बताया है कि उन्होंने सीआरपीसी की धारा 41ए का अनुपालन न करने के मुद्दे पर ट्रायल कोर्ट में आवेदन दायर किया है। जिसे खारिज किया जा चुका है।
बिभव कुमार के वकील ने दी दलील
वहीं अदालत में बिभव कुमार की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट एन. हरिहरन ने अपनी दलील में कहा कि याचिका में मुख्य प्रार्थना गिरफ्तारी को अवैध घोषित करने की है। यह मामला व्यक्तिगत स्वतंत्रता से जुड़ा हुआ है और इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।
क्या है पूरा मामला
बिभव पर आरोप है कि उन्होंने बीते13 मई को केजरीवाल के आवास पर स्वाति मालीवाल के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उनको गिरफ्तार भी कर लिया था। जिसको चुनौती देते हुए बिभव कुमार ने दिल्ली उच्च न्यायालय में अर्जी लगाई थी।
Delhi high court considers bibhav kumars petition worthy of hearing in swati maliwal assault case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Israel killed Khamenei: 90 दिन पहले ही बन गया था खामेनेई के खात्मे का प्लान, सीक्रेट मीटिंग का बड़ा खुलासा
Mar 06, 2026 | 11:18 AM‘क्या हम अमेरिका के उपनिवेश हैं’, रूसी तेल पर अमेरिकी वित्त मंत्री का ट्वीट, प्रियंका का मोदी सरकार पर हमला
Mar 06, 2026 | 11:15 AMपुराना भंडारा रोड: मुआवज़ा लिया फिर भी अड़ाया अड़ंगा! राजनीतिक दखल के चलते 2 दिनों से थमा काम
Mar 06, 2026 | 11:12 AMIndia In Final: टीम इंडिया की जीत पर झूम उठा बॉलीवुड, फाइनल से पहले सितारों ने जताया भरोसा
Mar 06, 2026 | 11:01 AMUS ने दी रूसी तेल खरीद पर 30 दिन की छूट तो भड़की कांग्रेस, जयराम रमेश बोले- कब तक चलेगा ये अमेरिकी ब्लैकमेल
Mar 06, 2026 | 11:01 AMनेर में ‘जहरीला’ धुआं: डंपिंग ग्राउंड की आग ने शहर का दम घोटा; नगर परिषद की लापरवाही आई सामने
Mar 06, 2026 | 10:58 AMपुणे के MIT ADT यूनिवर्सिटी कैंपस में हाई वोल्टेज ड्रामा, बेटी को परेशान करने वाले छात्र को पिता ने पीटा
Mar 06, 2026 | 10:58 AMवीडियो गैलरी

Nitish Kumar के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा के इन तीन नामों की चर्चा तेज
Mar 05, 2026 | 10:09 PM
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM
बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM














