दिल्ली के एक होटल में लगी भीषण आग; 20 से अधिक लोगों की मौत, विदेशी मेहमानों में मची चीख-पुकार
Delhi Hauj Rani Hotel Fire: दक्षिण दिल्ली के हौजरानी इलाके में एक होटल में भीषण आग लगने से कम से कम 20 से अधिक लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। दमकल विभाग ने 35 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है।
- Written By: अमन उपाध्याय
दिल्ली के एक होटल में लही आग, फोटो (सो. सशोल मीडिया)
Delhi Hauj Rani Hotel Fire News In Hindi: देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौजरानी इलाके में बुधवार सुबह एक बहुमंजिला होटल में भीषण आग लग गई। इस घटना में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया और अब तक 35 से अधिक लोगों को होटल से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।
विदेशी नागरिकों और मरीजों की थी मौजूदगी
कुछ रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि जिस होटल में यह आग लगी, उसका नाम ‘Florist Inn’ है। यह पांच मंजिला इमारत हौजरानी की तंग गलियों में स्थित है और इसमें करीब 25 कमरे हैं। जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त होटल में लगभग 40 से अधिक लोग रुके हुए थे। इनमें से ज्यादातर विदेशी नागरिक थे, जो दिल्ली के अस्पतालों में अपना इलाज कराने के उद्देश्य से आए थे। जिस समय आग भड़की, उस वक्त अधिकतर मेहमान अपने कमरों में सो रहे थे।
20 people have lost their lives in the Malviya Nagar fire incident: Delhi Police pic.twitter.com/cbAomtoBuK — IANS (@ians_india) June 3, 2026
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में यह क्या हो रहा है? मालवीय नगर होटल हादसे पर AAP ने दागे सवाल, खड़गे-प्रियंका ने जताया दुख
मालवीय नगर अग्निकांड में 21 लोगों की मौत, PM मोदी और CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, PMNRF से 2-2 लाख की मदद
CBSE री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर हमला! 2 मिनट में 15 लाख हिट्स; सुरक्षा के बीच 14,000 छात्रों ने किया आवेदन
Delhi Heatwave Alert: राजधानी दिल्ली में हीट एक्शन प्लान लागू, सरकार ने 4.7 लाख लोगों तक पहुंचाई राहत सामग्री
कैसे शुरू हुई आग?
आग लगने की सूचना सुबह करीब पौने 10 बजे दमकल विभाग को मिली। हालांकि, होटल के रेस्तरां में काम करने वाले शेफ केसर सिंह ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे जब उन्होंने इलेक्ट्रिक चूल्हा जलाने की कोशिश की, तो आग अचानक भड़क उठी। शेफ के मुताबिक, उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि आग पहले से ही होटल के किसी हिस्से में लगी हुई थी। होटल के बेसमेंट में स्थित रेस्तरां से शुरू हुई लपटों ने धीरे-धीरे पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।
यह भी पढ़ें:- कॉकरोच जनता पार्टी के मंच पर दिखेंगे सोनम वांगचुक, अभिजीत ने कहा- यह सभी कॉकरोचों के लिए बड़े सम्मान की बात
बचाव कार्य और मौजूदा स्थिति
दिल्ली दमकल विभाग और पुलिस की टीमों ने युद्ध स्तर पर बचाव कार्य चलाते हुए अब तक 35 से ज्यादा लोगों को इमारत से बाहर निकाला है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन की ओर से फिलहाल मृतकों की सटीक तादाद और उनकी पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की जा रही है, जबकि बचाव दल अभी भी होटल के कमरों की तलाशी ले रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अंदर फंसा न रह जाए।
