- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Election 2025 Bjp Allegations On Punjab Kejriwal Reacts Aap Delhi Politics
बीजेपी ने पंजाबियों को बताया देश के लिए खतरा! गुस्से में आगबबूला हुए केजरीवाल, दिल्ली चुनाव में आया नया ट्विस्ट
Delhi Politics: प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि पंजाब की मशीनरी दिल्ली में काम कर रही है। वहीं अब उनके इस आरोप पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक केजरीवाल ने पलटवार किया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

बीजेपी ने पंजाबियों को बताया देश के लिए खतरा! गुस्से में आगबबूला हुए केजरीवाल, दिल्ली चुनाव में आया नया ट्विस्ट
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक दलों के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला तेज होता जा रहा है। इस बीच मंगलवार को नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि पंजाब की मशीनरी दिल्ली में काम कर रही है। वहीं अब उनके इस आरोप पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक केजरीवाल ने पलटवार किया है।
अरविंद केजरीवाल ने वर्मा के बयान को पंजाबियों का अपमान बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने दिल्ली को संवारा है।
प्रवेश वर्मा के बयान पर केजरीवाल का पलटवार
प्रवेश वर्मा के पंजाबियों को लेकर दिए गए बयान पर अब आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पलटवार किया है। केजरीवाल ने कहा, यह बयान सुनकर मुझे बहुत पीड़ा हुई। उन्होंने कहा कि दिल्ली को पंजाबियों ने सवारा है। पंजाबियों को देश के लिए खतरा बोलकर बीजेपी ने दिल्ली में रहने वाले लाखों पंजाबियों को अपमानित किया है। बीजेपी को पंजाबियों से माफी मांगनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
9 अप्रैल का इतिहास: अन्ना हजारे आंदोलन से लेकर सद्दाम हुसैन शासन का पतन, भारत और दुनिया में बदलाव
इतने अहम संस्थान की इज्जत मत उछालिए! चुनाव आयोग पर भड़के केजरीवाल, लगाए BJP के अंडर में काम करने के आरोप
नवभारत निशानेबाज: प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव के बाद, राघव चड्डा पर गिरी गाज
‘कुछ लोग आरोप लगाकर अपना करियर बनाते हैं’, SG तुषार मेहता का तंज; शराब नीति मामले में CBI को हाईकोर्ट का नोटिस
भगवंत मान ने की माफी की मांग
आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वर्मा ने पंजाबियों का ‘‘अपमान” किया है और उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से माफी मांगने की मांग की। मान ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘दिल्ली देश की राजधानी है। यहां हर राज्य से लोग आते हैं। यहां हर प्रदेश के नंबर की गाड़ियां चलती हैं। किसी भी राज्य के नंबर की गाड़ियां देश के किसी भी हिस्से में जा सकती हैं, इस पर कोई रोक टोक नहीं है।”
उन्होंने वर्मा के बयान के हवाला देते हुए कहा, ‘‘भाजपा का ये बयान सुनिए। ये बेहद खतरनाक, चिंताजनक और पंजाबियों के लिए अपमानजनक है। ये पंजाब के नंबर की गाड़ियों को चिन्हित करके कह रहे हैं कि दिल्ली में पंजाब की गाड़ियां क्यों घूम रही हैं?” मान ने कहा, ‘‘वो ऐसे कह रहे हैं जैसे पंजाबी देश की सुरक्षा के लिए खतरा है। ये मेरे और देश के हर पंजाबी के लिए बेहद अपमानजनक है।
दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
क्या कहा था परवेश वर्मा ने?
नई दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि नयी दिल्ली में ‘‘आसन्न” हार से हताश आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, पार्टी शासित पंजाब सरकार की मदद से, केवल दिखावे के लिए निर्वाचन क्षेत्र की झुग्गियों में चीनी सीसीटीवी कैमरे लगवा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘‘जल्दबाजी” में लगाए गए चीनी सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। वर्मा ने आरोप लगाया, ‘‘पंजाब सरकार के शिक्षकों और कर्मचारियों को चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली लाया जा रहा है। ये लोग खुद को आप कार्यकर्ता बता रहे हैं।’
उन्होंने दावा किया कि अमृतसर के रहने वाले पंजाब सरकार के दो शिक्षकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वर्मा ने आरोप लगाया, ‘‘पंजाब के पंजीकरण प्लेट वाले हजारों वाहन नयी दिल्ली में घूम रहे हैं। पंजाब सरकार के ट्रकों में पानी के डिस्पेंसर, कुर्सियां और अन्य सामान दिल्ली पहुंचाए जा रहे हैं।” उन्होंने निर्वाचन आयोग से दिल्ली के चुनावों में पंजाब सरकार द्वारा संसाधनों के ‘‘दुरुपयोग” पर तुरंत रोक लगाने का आग्रह किया।
Delhi election 2025 bjp allegations on punjab kejriwal reacts aap delhi politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ममता बनर्जी पर गिरेगी गाज? ‘भड़काऊ बयानों’ को लेकर BJP पहुंची चुनाव आयोग, चुनाव प्रचार पर रोक की मांग
Apr 09, 2026 | 08:17 AMईरान का प्रस्ताव कूड़ेदान में…ट्रंप को पसंद नहीं आया 10 शर्तों वाला पीस प्लान, टूट जाएगा सीजफायर?
Apr 09, 2026 | 08:13 AMDacoit Trailer Review: डकैत का ट्रेलर देख इंप्रेस हुए सुनील शेट्टी, बोले- फिल्म में है सिनेमा हिलाने की ताकत
Apr 09, 2026 | 08:13 AMभीषण गर्मी के बीच अचानक क्यों बदला मौसम? मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 4 दिन 13 राज्यों पर भारी
Apr 09, 2026 | 08:01 AMबारामती में सियासी बवाल, खड़गे-राहुल के दरबार पहुंचीं सुनेत्रा पवार, क्या निर्विरोध होगा चुनाव?
Apr 09, 2026 | 07:58 AM9 अप्रैल का इतिहास: अन्ना हजारे आंदोलन से लेकर सद्दाम हुसैन शासन का पतन, भारत और दुनिया में बदलाव
Apr 09, 2026 | 07:46 AMखरात के खिलाफ सबूतों का पहाड़! SIT ने ED को सौंपे बैंक खाते और दस्तावेज, आज कोर्ट में होगी पेशी
Apr 09, 2026 | 07:40 AMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM













