- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Bulldozer Action On Madrasi Camp Cm Rekha Gupta Told The Reason
‘अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार…’, दिल्ली के मद्रासी कैंप पर चला बुलडोजर, CM रेखा गुप्ता ने बताई वजह
- Written By: अक्षय साहू
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को नेहरू कैंप पहुंची। यहां उन्होंने मद्रासी कैंप पर हुई बुलडोजर कार्रवाई पर सफाई दी। साथ ही आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा।

सीएम रेखा गुप्ता (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने कई इलाकों में झुग्गियों पर बुलडोजर एक्शन किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार ने पिछले दिनों हाई कोर्ट के आदेश के बाद मद्रासी कैंप पर कार्रवाई की थी। इसे लेकर विपक्षी पार्टियां सरकार की आलोचना कर रही हैं। इसी बीच आज रविवार को रेखा गुप्ता नेहरू कैंप पहुंची और वहां उन्होंने सरकार की कार्रवाई को लेकर बयान दिया।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि अगर अदालत ने कोई आदेश दिया है, तो न तो सरकार और न ही प्रशासन उसे नजरअंदाज कर सकता है। मद्रासी कैंप को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह झुग्गी बस्ती बारापुला नाले के किनारे अवैध रूप से बसाई गई थी। कोर्ट ने इस बस्ती को हटाने के लिए चार बार आदेश जारी किए थे, ताकि नाले की सफाई के लिए मशीनें लगाई जा सकें। अगर सफाई नहीं हुई तो दिल्ली को एक बार फिर 2023 जैसी बाढ़ का सामना करना पड़ सकता है।
हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?- रेखा गुप्ता
दिल्ली सीएम ने कहा कि कोर्ट के आदेश की अवहेलना कोई नहीं कर सकता। मद्रासी कैंप के निवासियों को वैकल्पिक आवास देकर वहां से स्थानांतरित कर दिया गया है। दिल्ली में तीन स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई, जिनमें रेलवे ट्रैक के पास की झुग्गी बस्ती भी शामिल है। यह कार्रवाई रेलवे की ओर से की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Delhi Riots Case: अतहर खान की जमानत याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, व्हाट्सऐप चैट से हुआ बड़ा खुलासा
Explainer: क्यों खाली कराया जा रहा है जिमखाना क्लब? समझें दिल्ली में सरकारी जमीन आवंटन और लीज का पूरा कानून
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
UPSC की तैयारी कर रही छात्रा से लखनऊ में गैंगरेप! चारबाग स्टेशन पर परिचित ने जाल में फंसाया, फिर बनाया शिकार
#WATCH | Delhi CM Rekha Gupta says, “I have clearly said, that if the court has ordered something, neither the government, nor the administration can do anything about it. The truth about the demolition of Madrasi Camp is that it was set up on the banks of the Barapullah drain.… https://t.co/MskkPNUjkH pic.twitter.com/ewpdw6jlno — ANI (@ANI) June 8, 2025
उन्होंने सवाल किया कि अगर ऐसे क्षेत्रों में जान-माल का नुकसान होता है, तो जिम्मेदार कौन होगा? क्या सौरभ भारद्वाज, आतिशी या अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए? उन्होंने कहा कि कोर्ट पूरी स्थिति को समझकर ही आदेश देता है। इसके अलावा, दिल्ली में 700 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य भी जारी हैं।
उत्तर भारत में फिर तल्ख हुए सूरज के तेवर, दिन का पारा चढ़ा, अगले 5 दिन बारिश के आसार नहीं
मद्रासी कैंप पर क्यों हुई कार्रवाई?
पिछले दिनों दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन सटे इलाकों में अवैध तरीके से रह रहे लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश के बाद अभियान चलाया गया। इसमें दिल्ली सरकार ने उन इलाकों में अवैध तरीके से रह रहे लोगों के मकान को बुलडोजर से गिरवा दिया। यहां रहने वाले अधिकांश लोग दक्षिण भारतीय थे। इसके कारण इसे मद्रासी बस्ती कहा जाता है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इस कार्रवाई की आलोचना की है।
Delhi bulldozer action on madrasi camp cm rekha gupta told the reason
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Yavatmal Murder Case: गौवंश तस्करों का पीछा करने पर हुई हत्या, उमरखेड़ पुलिस ने 48 घंटे में दबोचे 6 आरोपी
May 27, 2026 | 08:36 AMघुसपैठिए दामाद नहीं जिनको बिठाकर खिलाएं, जल्दी भागो…, सुवेंदु अधिकारी की वार्निंग के बाद बॉर्डर पर हलचल तेज
May 27, 2026 | 08:33 AMIran Warning: अमेरिका महान शैतान और इजरायल प्रशिक्षित जानवर, ईरान के सुप्रीम लीडर की कड़ी चेतावनी
May 27, 2026 | 08:26 AMTMC के 20 सांसद भाजपा में होंगे शामिल! बंगाल में मचा सियासी बवाल, जानें क्या कहता है दल-बदल विरोधी कानून
May 27, 2026 | 08:25 AMमानसून में नहीं थमेगी मुंबई की रफ्तार, पश्चिम रेलवे की हाईटेक तैयारी पूरी; लोकल ट्रेनों के लिए बना खास प्लान
May 27, 2026 | 08:24 AM27 मई का इतिहास : जवाहरलाल नेहरू का निधन और महात्मा गांधी हत्या मामले के मुकदमे की शुरुआत का दिन
May 27, 2026 | 08:17 AMसिवनी में बवाल: RTO कर्मचारियों और ट्रक ड्राइवरों के बीच विवाद के बाद NH-44 पर जाम, आगजनी और वाहन में तोड़फोड़
May 27, 2026 | 08:17 AMवीडियो गैलरी

पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM
PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM













