

नई दिल्ली: मौसम का भी कुछ कहा नहीं जा सकता। कुछ दिन पहले तक दिल्ली और उत्तर भारत के राज्यों में बादलों ने डेरा डाला हुआ था। कई राज्यों में आसमान में काले बादल छाए हुए थे। दिल्ली में तो आंधी और हल्की बारिश भी हो रही थी। वहीं अब फिर से तेज धूप और गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। देश की राजधानी में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है।
यूपी समेत उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी यही हाल है। तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने से उमस भरी गर्मी हो गई है। आने वाले तीन दिन पारा और चढ़ने के साथ लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार जाने की उम्मीद जताई है।
असम में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार, ब्रह्मपुत्र सहित प्रमुख नदियों का घटा जलस्तर
राजस्थान में गर्मी कहर ढाने वाली है। यहां तापमान आने वाले कुछ दिन और बढ़ने की उम्मीद है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में ज्यादातर क्षेत्र में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रदेश के जैसलमेर, बीकानेर में तापमान 45 डिग्री से भी ऊपर चला गया है। जयपुर में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री बढ़ गया है। मौसम विभाग की माने तो 48 घंटे में 1-2 डिग्री वृद्धि के साथ तापमान 46 डिग्री पार भी जा सकता है।
पूर्वोत्तर के राज्यों में यूं तो काफी दिनों से बारिश के कारण असम में बाढ़ के कारण लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। मणिपुर में भी बारिश और भूस्खलन में फंसे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। ऐसे में इन राज्यों में बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।