- Hindi News »
- Delhi »
- Bjp Congratulates Delhi Cm Atishi But Made This Allegation
दिल्ली CM आतिशी को भाजपा ने दी बधाई, पर लगाया यह आरोप
आतिशी के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए, जिनमें सांसद हर्ष मल्होत्रा, मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता प्रमुख थे।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

Atishi Marlena Delhi New CM
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने शनिवार को आतिशी को दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि इस बदलाव से दिल्ली की जनता को कोई खास फायदा नहीं होगा।
भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक बयान में कहा, “आतिशी एक मंत्री के रूप में असफल रही हैं, और दिल्ली के लोगों को उनकी सरकार से कोई उम्मीद नहीं है।” सचदेवा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी के आने से केवल सरकार का चेहरा बदला है, लेकिन उसका चरित्र वही रहेगा। भ्रष्टाचार, उपेक्षा और अराजकता दिल्ली में बनी रहेगी।
ये भी पढ़ें – दिल्ली सांसद मनोज तिवारी ने सीएम आतिशी को लिखा पत्र, कर दी ये बड़ी डिमांड
सम्बंधित ख़बरें
जन्म दर के मामले में देश के ये 6 राज्य हैं सबसे आगे, दिल्ली की रैंक जानकर हो जाएंगे हैरान
3 दिन तक नशीली कॉफी पिलाई…UPSC Aspirant से लखनऊ में गैंगरेप, शिवम और शनि यादव ने बना के रखा था बंधक!
₹20 लाख की मेंबरशिप और 30 साल की वेटिंग…रसूखदारों के जिमखाना क्लब पर चला हंटर, सरकार ने खत्म किया साम्राज्य
दिल्ली के निजी स्कूलों को हाईकोर्ट से राहत, अब सत्र की शुरुआत में फीस बढ़ाने के लिए नहीं चाहिए सरकार की इजाजत
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आतिशी ने अपनी पहली टिप्पणी में भाजपा पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ‘साजिश’ रचने का आरोप लगाया। उन्होंने दिल्ली के लोगों से अपील की कि आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को फिर से सत्ता में लाएं, ताकि केजरीवाल की मुख्यमंत्री के रूप में वापसी हो सके।
भाजपा के वरिष्ठ नेता भी पहुंचे शपथ ग्रहण समारोह में
आतिशी के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए, जिनमें सांसद हर्ष मल्होत्रा, मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता प्रमुख थे। गुप्ता ने समारोह में आरोप लगाया कि आतिशी सिर्फ एक “चेहरे का बदलाव” हैं और वह अरविंद केजरीवाल द्वारा नियंत्रित एक ‘कठपुतली’ मुख्यमंत्री होंगी। उन्होंने कहा, “दिल्ली के लोग अब केजरीवाल से मुक्त हो गए हैं, लेकिन सच्ची आजादी तब मिलेगी जब आम आदमी पार्टी सत्ता से बाहर हो जाएगी।” गुप्ता ने उम्मीद जताई कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता आम आदमी पार्टी को हराने का मन बना चुकी है, और अब दिल्ली के लोगों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें – दिल्ली की तीसरी महिला CM बनीं आतिशी, AAP के इन मंत्रियों ने भी ली शपथ
Bjp congratulates delhi cm atishi but made this allegation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














