- Hindi News »
- Delhi »
- Atishi Became Third Woman Cm Of Delhi These Aap Ministers Also Took Oath
दिल्ली की तीसरी महिला CM बनीं आतिशी, AAP के इन मंत्रियों ने भी ली शपथ
केजरीवाल के इस्तीफे से पहले आम आदमी पार्टी AAP की विधायक दल की बैठक में आतिशी को नया नेता चुना गया था। ऐसे में आज के इस शपथ ग्रहण के साथ, आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने वाली तीसरी महिला नेता बन गईं हैं।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

Delhi New CM Atishi | ANI X
नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद दिल्ली को आज नया मुख्यमंत्री मिल गया है। उपराज्यपाल सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। केजरीवाल के इस्तीफे से पहले आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में आतिशी को नया नेता चुना गया था।
ऐसे में आज के इस शपथ ग्रहण के साथ आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने वाली तीसरी महिला बन गईं हैं। इनके पहले भारतीय जनता पार्टी की सुषमा स्वराज और कांग्रेस की शीला दीक्षित यह पद संभाल चुकी हैं। आप के मुकेश अहलावत और गोपाल राय कैबिनेट मंत्री के शपथ लिए हैं। वहीं सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन मंत्री बने हैं।
AAP नेता गोपाल राय ने आतिशी नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद के रूप में शपथ लेने के बाद कहा है कि यह पूरी टीम अरविंद केजरीवाल की टीम है। अरविंद केजरीवाल ने जो काम शुरू किए उन्हें ऊंचाईयों तक लेकर जाना है। खास तौर सर्दियों में वायू प्रदूषण का असर काफी बढ़ता है, इसे नियंत्रित करने का काम होगा… सरकार ने कई काम किए हैं, लोगों को मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, स्वास्थ्य सेवा मिल रही है… आगे हम इसे बेहतर बनाने के लिए प्रयास करते रहेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
मोदी सरकार ने राघव चड्ढा को दी बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में इस समिति का बनाया अध्यक्ष
सारे कॉकरोच मारे जाएंगे…CJP के खिलाफ उतरी ऑगी जनता पार्टी, अभिजीत दीपके से पूछा- AAP के साथ क्या है कनेक्शन
मुझे गद्दार कहने वालों…उनसे पूछो राज्य सभा सीट कितने में बेची थी, इस्तीफा देने के सवाल पर भड़के हरभजन सिंह
पर्सनैलिटी राइट्स और राजनीतिक आलोचना में अंतर, राघव चड्ढा मामले में दिल्ली HC की टिप्पणी, फैसला सुरक्षित
यहां देखें आप नेता ने शपथ लेने के बाद क्या कहा?
#WATCH AAP नेता गोपाल राय ने आतिशी नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद कहा, “यह पूरी टीम अरविंद केजरीवाल की टीम है। अरविंद केजरीवाल ने जो काम शुरू किए उन्हें ऊंचाईयों तक लेकर जाना है। खास तौर सर्दियों में वायू प्रदूषण का असर काफी बढ़ता है,… https://t.co/OuuIl660r4 pic.twitter.com/0Ruyuxmzvo — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 21, 2024
स्वतंत्र भारत में सीएम पद संभालने वाली 17वीं महिला
स्वतंत्र भारत में, आतिशी मुख्यमंत्री पद संभालने वाली 17वीं महिला हैं। उपराज्यपाल ने पार्टी के नेताओं सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत को मंत्री पद की शपथ दिलाई। सुल्तानपुर माजरा से पहली बार के विधायक मुकेश अहलावत, आतिशी मंत्रिमंडल में नया चेहरा हैं।
Atishi became third woman cm of delhi these aap ministers also took oath
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














