- Hindi News »
- Delhi »
- Bad News For Exit Poll Companies Election Commission Took Action For February 5
Exit Poll कंपनियों के लिए बुरी खबर, चुनाव आयोग ने 5 फरवरी के लिए लिया ये एक्शन
Delhi Election: चुनाव आयोग ने 5 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 6.30 बजे के बीच एग्जिट पोल के संचालन, प्रकाशन या प्रचार पर प्रतिबंध लगाने संबंधी अधिसूचना जारी की है। इसी दिन दिल्ली विधानसभा के 70 सीटों के लिए चुनाव होना है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

निर्वाचन आयोग (सोर्स: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। क्योंकि, यहां बुधवार को 70 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में चुनाव होना है। ऐसे में एग्जिट पोल कराने वाली कंपनियों के लिए चुनाव आयोग ने झटका दे दिया है। चुनाव आयोग ने 5 फरवरी को होने वाले चुनाव के दिन एग्जिट पोल के संचालन, प्रकाशन या प्रचार पर प्रतिबंध लगा दिया है।
चुनाव आयोग ने 5 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 6.30 बजे के बीच एग्जिट पोल के संचालन, प्रकाशन या प्रचार पर प्रतिबंध लगाने संबंधी अधिसूचना जारी की है। इसी दिन दिल्ली विधानसभा और उत्तर प्रदेश तथा तमिलनाडु में दो उपचुनावों के लिए वोट डाले जाएंगे।
जारी अधिसूचना में कही गई ये बात
22 जनवरी को जारी अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के तहत, मतदान के समापन के लिए निर्धारित समय के साथ समाप्त होने वाली 48 घंटे की अवधि के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी जनमत सर्वेक्षण या किसी अन्य सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी चुनावी मामले को प्रदर्शित करना प्रतिबंधित होगा।
सम्बंधित ख़बरें
लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने अचानक दिया इस्तीफा, स्थानीय लोगों के गुस्से को देखते हुए लिया फैसला
इस्तीफा देकर दिल्ली निकले राज्यपाल CV आनंद बोस, बंगाल में चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल, क्या होगा अगला कदम?
नीतीश कुमार की तारीफ में ये क्या कह गए अमित शाह? राज्यसभा नमांकन के बाद बिहार में बदले सियासी समीकरण
मुंबई BJP की नई ‘जम्बो’ कार्यकारिणी घोषित, अमित साटम की टीम में हिंदी भाषियों का दबदबा, देखें पूरी लिस्ट
सुबह 7 बजे से शाम 6.30 बजे के बीच एग्जिट पोल के संचालन, प्रकाशन या प्रचार पर प्रतिबंध
दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा, उत्तर प्रदेश में मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र और तमिलनाडु में इरोड के उपचुनाव भी हो रहे हैं। अधिसूचना में कहा गया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126ए की उपधारा (1) के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए, चुनाव आयोग, उक्त धारा की उपधारा (2) के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए बुधवार को सुबह 7 बजे से शाम 6.30 बजे के बीच की अवधि को वह अवधि अधिसूचित करता है, जिसके दौरान प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से एग्जिट पोल का संचालन और प्रकाशन या प्रचार करना या किसी भी अन्य तरीके से उक्त आम और उप चुनावों के संबंध में किसी भी एग्जिट पोल के परिणाम का प्रसार करना प्रतिबंधित रहेगा।
इसमें आगे लिखा है, “जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 (1) (बी) के तहत, किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी जनमत सर्वेक्षण या किसी अन्य सर्वेक्षण के परिणाम सहित किसी भी चुनावी मामले को प्रदर्शित करना, उक्त आम और उपचुनावों के संबंध में मतदान के समापन के लिए निर्धारित घंटों के साथ समाप्त होने वाली 48 घंटों की अवधि के दौरान प्रतिबंधित होगा।”
पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना
इस बीच, दिल्ली चुनाव में एक सप्ताह से भी कम समय रह गया है, राजनीतिक दलों ने अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। रविवार को सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप-दा सरकार ने पिछले ग्यारह वर्षों में दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि यदि भाजपा दिल्ली में सत्ता में आती है, तो एक भी झुग्गी नहीं तोड़ी जाएगी, न ही कोई कल्याणकारी योजना बंद की जाएगी।
दिल्ली चुनाव की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि आप सरकार को दूसरा मौका नहीं दिया जाना चाहिए, क्योंकि यह दिल्ली में अगले पांच साल बर्बाद कर देगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को एक ही चरण में होंगे, जबकि मतों की गिनती 8 फरवरी को होगी। राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने वाला है।
Bad news for exit poll companies election commission took action for february 5
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बिगड़े काम बनेंगे और चमकेगी किस्मत! जानें संकष्टी चतुर्थी पर महादेव को क्या अर्पित करना है सबसे शुभ।
Mar 05, 2026 | 09:32 PMभंडारा में चरम पर मानव-वन्यजीव संघर्ष: 8 महीनों में 7.33 करोड़ नुकसान, 6,400 घटनाओं से दहशत
Mar 05, 2026 | 09:32 PMलद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने अचानक दिया इस्तीफा, स्थानीय लोगों के गुस्से को देखते हुए लिया फैसला
Mar 05, 2026 | 09:22 PMIND vs ENG: वानखेड़े में संजू सैमसन ने दिखाया रौद्र रूप, तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, विराट की कर ली बराबरी
Mar 05, 2026 | 09:17 PMभंडारा नगरपालिका में सियासी संग्राम: विकास कार्यों पर भाजपा-शिवसेना आमने-सामने, समर्थन वापसी की चेतावनी
Mar 05, 2026 | 09:13 PMT20 World Cup 2026: भारतीय बल्लेबाजों ने लगाई अंग्रेजों की क्लास, बना दिया नॉकआउट स्टेज का सबसे बड़ा स्कोर
Mar 05, 2026 | 09:01 PMभेंडाला के 14 गांवों की 3718 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का जनआंदोलन, अधिसूचना रद्द करने की मांग
Mar 05, 2026 | 08:53 PMवीडियो गैलरी

नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM
बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM













