-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Auto And Taxi Drivers Big Shock Bjp Government In Delhi Stop Free Service Of Kejriwal
ऑटो और टैक्सी चालकों को लगा बड़ा झटका, दिल्ली में BJP सरकार ने बंद कर दी केजरीवाल की ये फ्री सर्विस, अब देने होंगे पैसे
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
दिल्ली में ऑटो और टैक्सी चालकों को बड़ा झटका लगा है। एक ओर जहां फिटनेस जांच पर शुल्क वापस लिया गया है, वहीं देरी पर भारी जुर्माना भी लगाया जा रहा है। यूनियन इस फैसले का विरोध कर रही है।

सीएम रेखा गुप्ता और पूर्व सीएम केजरीवाल
नई दिल्ली : दिल्ली में ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए एक बड़ा बदलाव सामने आया है। परिवहन विभाग ने 2019 से जारी फिटनेस जांच की निशुल्क सुविधा को समाप्त कर दिया है। अब टैक्सी और ऑटो की फिटनेस जांच के लिए चालकों को शुल्क देना पड़ेगा।
नए नियमों के मुताबिक, टैक्सी की फिटनेस जांच के लिए 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इस फैसले से दिल्ली के लगभग 50,000 टैक्सी मालिकों और 1 लाख से ज्यादा ऑटो चालकों पर सीधा असर पड़ने वाला है।
अब मुफ्त नहीं होगी फिटनेस जांच
2019 में दिल्ली सरकार ने ऑटो, काली-पीली टैक्सी और इकॉनोमिक टैक्सियों की फिटनेस जांच पर लगने वाले शुल्क को खत्म कर दिया था। उस समय ऑटो के लिए 200 रुपये और टैक्सी के लिए 400 रुपये फीस ली जाती थी। यह फैसला 2020 के विधानसभा चुनाव से पहले लिया गया था, जिसे आम आदमी पार्टी की पुनः सत्ता वापसी से भी जोड़ा गया था।
सम्बंधित ख़बरें
बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल और… सर्दियों से पहले दिल्ली में लागू होंंगे नए नियम, रेखा सरकार ने कसी कमर
‘अमित शाह 2.5 साल में राम मंदिर क्यों नहीं गए?’ केजरीवाल ने उठाए 5 बड़े सवाल, बड़े खुलासे का किया दावा
EV Policy Delhi: दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मिली मंजूरी, EV खरीदने पर मिलेगी 1 लाख तक की भारी छूट
अमृतसर में बनेगा माता जानकी और लव-कुश का भव्य मंदिर! अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान
करीब साढ़े पांच वर्षों तक यह सुविधा जारी रही और ऑटो-टैक्सी चालक बिना कोई शुल्क दिए ऑनलाइन स्लॉट बुक कर फिटनेस जांच कराते रहे। लेकिन 1 अप्रैल 2025 से परिवहन विभाग ने यह सुविधा खत्म कर दी है, और अब चालकों को जांच के लिए शुल्क देना होगा।
बिना नोटिस लागू हुआ नया नियम
ऑटो-टैक्सी यूनियन का आरोप है कि इस फैसले के लिए कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। जब चालकों ने 1 अप्रैल से ऑनलाइन स्लॉट बुक किया, तभी उन्हें पता चला कि अब जांच के लिए फीस देनी होगी।
यूनियन ने जताया विरोध
ऑल दिल्ली ऑटो-टैक्सी ट्रांसपोर्ट कांग्रेस यूनियन समेत कई संगठनों ने इस फैसले का विरोध किया है। यूनियन अध्यक्ष किशन वर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने चालकों को सुविधाएं देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस फैसले पर चर्चा के लिए उन्होंने परिवहन आयुक्त से मिलने का समय मांगा, लेकिन उन्हें समय नहीं दिया गया। यूनियन जल्द ही परिवहन मंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखेंगी।
दिल्ली की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
देरी पर बढ़ा जुर्माना भी लगेगा
केवल फिटनेस जांच शुल्क ही नहीं, बल्कि देरी से जांच कराने पर लगने वाले जुर्माने की राशि में भी वृद्धि कर दी गई है। पहले जहां यह 20 रुपये प्रतिदिन थी, अब इसे बढ़ाकर 50 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है।
Auto and taxi drivers big shock bjp government in delhi stop free service of kejriwal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Jul 02, 2026 | 09:00 AMगोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMFIFA 2026: मेक्सिको की जीत की खुशी गम में तब्दील, जश्न के दौरान 3 लोगों की मौत, हजारों की भीड़ में हुआ हादसा
Jul 02, 2026 | 08:58 AMReligious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
Jul 02, 2026 | 08:49 AMHouse Keys : घर में चाबियां यहां रखीं तो खुलेंगे सफलता के द्वार, गलत जगह रखीं तो बढ़ेंगी परेशानियां
Jul 02, 2026 | 08:47 AMसंभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
Jul 02, 2026 | 08:46 AMपाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
Jul 02, 2026 | 08:40 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














